फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   माजरी गांव में युवक की ईट मारकर हत्या

माजरी गांव में युवक की ईट मारकर हत्या

Sat, 30 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
माजरी गांव में युवक की ईट मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
गांव माजरी के खेतों में गांव के ही एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला है। मृतक युवक की पहचान गांव माजरी के ही 30 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
जानकारी के अनुसार मृतक कुलदीप की गांव में ही परचून की दुकान थी। वीरवार की शाम दुकान बंद करने के बाद कुलदीप अपनी बाइक पर खेतों की ओर से गया था, लेकिन बाद में जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसे इधर-उधर तलाश किया। मगर कहीं नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह कुलदीप का शव गांव के ही बाहर बणी के पास खेतों में खून से लथपथ पड़ा मिला। जब राहगीरों ने शव पड़ा देख इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। बाद में परिजनों ने मौके पर जाकर शव की पहचान की और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

मृतक के चेहरे पर चोट के बुरी तरह निशान थे और पास में ही एक खाली शराब की बोतल व खाली गिलास भी पड़े हुए थे। जबकि बाइक भी शव के पास थी। आशंका यहीं जताई जा रही है कि कुलदीप की हत्या करने वालों ने पहले वहां बैठकर शराब पी और फिर कुलदीप के चेहरे पर ईंट से वार किए। जिसकी वजह से कुलदीप मौत के आगोश में पहुंच गया। हत्या किन कारणों से की गई और हत्या करने वाले कौन थे इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस हत्या की इस वारदात को कई पहलुओं से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने इस मामले में उन लोगों की भी लिस्ट खंगाली है। जिनसे मृतक कुलदीप का मिलना-जुलना था और हर रोज का आना-जाना था। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए कुलदीप के परिजनों से भी कुछ जानकारियां हासिल की है। लेकिन पुलिस को हत्यारों के संबंध में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया। बादली पुलिस चौकी इंचार्ज का कहना है कि पुलिस ने मृतक कुलदीप के पिता रामफल की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की तरफ से किसी पर शक जाहिर नहीं किया गया है। मगर कुछ ऐसे सुराग भी मिले है जिससे हत्यारों की तलाश की जा रही है।

- पुलिस को घटनास्थल पर मिली शराब की खाली बोतल
- अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज
- पुलिस कर रही कई पहलुओं पर जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed