{"_id":"59a070904f1c1bcc4c8b47a6","slug":"91503686800-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दंपति सहित बच्ची घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दंपति सहित बच्ची घायल
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में दंपति समेत बच्ची घायल
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी
शहर के ढाणी फाटक ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार सुबह बाइक व टाटा कैंटर की भिंड़त में एक दंपति सहित बच्ची घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें भिवानी रेफर किया गया है। सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में भर्ती घायल अनुज ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी पत्नी कविता व एक साल की बच्ची यशिका के साथ अपने गांव खातीवास से दादरी आ रहा था। ओवरब्रिज के समीप पीछे से आ रहे टाटा कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद वे बाइक सहित सड़क पर जा गिरे और चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने इनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद भिवानी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।