फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरेआम जुआ खेलते सात आरोपी काबू

सरेआम जुआ खेलते सात आरोपी काबू

Tue, 02 Apr 2019 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
सरेआम जुआ खेलते सात आरोपी काबू
जुआ खेलते सात काबू, 50540 रुपये बरामद
विज्ञापन

झज्जर। पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर जुआ खेलते सात लोगों को काबू किया है और उनसे 50540 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों पर जुआ अधिनियम के तहत थाना बेरी में मामला दर्ज कर सातों को जमानत पर छोड़ दिया।

सीआईए इंचार्ज योगेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति आजाद नगर गांव के सरकारी स्कूल के पीछे रकम दांव पर लगाकर सरेआम जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर उनकी टीम ने गांव आजाद नगर में स्थित सरकारी स्कूल के पास पहुंची। पुलिस टीम ने वहां से सरेआम जुआ खेलते सात आरोपियों को काबू किया। पुछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजकुमार निवासी छुछकवास, रिंकू निवासी बीड छुछकवास, गजेंद्र निवासी छुछकवास, सोनू निवासी गांव मारोत, रविंद्र निवासी बीड़ छुछकवास, फूल कुमार निवासी छूछकवास और सोनू निवासी गांव छूछकवास जिला झज्जर के तौर पर की गई। आरोपियों की मौके पर तलाशी ली गई तो सातों आरोपियों के कब्जे से 50540 रुपये नगदी सहित ताश के पत्ते बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed