फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्राले व कार की भिड़ंत में बेटे की मौत, पिता जख्मी

ट्राले व कार की भिड़ंत में बेटे की मौत, पिता जख्मी

Tue, 05 Feb 2019 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
ट्राले व कार की भिड़ंत में बेटे की मौत, पिता जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बेरी-बहादुरगढ़ मार्ग पर रविवार की रात को एक ट्राले और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। घायल के बयान पर पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान इंद्रवेश (40) के रूप में हुई है। दरअसल, गांव महराणा का निवासी इंद्रवेश व उसका पिता स्वरूप रविवार की रात को किसी काम के सिलसिले में बहादुरगढ़ जा रहे थे। गांव मांडोठी में जब हुडा माइनर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्राले के साथ इनकी स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। कार चला रहा इंद्रवेश बुरी तरह से जख्मी हो गया। जबकि स्वरूप को भी चोट आई। स्वरूप ने राहगीरों के मदद से इंद्रवेश को संभाला और बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सोमवार को इंद्रवेश ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया गया। मेृतक इंद्रवेश दो बच्चों का पिता था और दिल्ली में होमगार्ड था।

पुलिस को दी शिकायत में स्वरूप सिंह ने कहा है कि ट्राला बेहद तेज गति में था। चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करे। उधर, मांडोठी चौकी प्रभारी सूरजभान ने कहा कि शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। ट्राला चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed