फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मारपीट में जख्मी हुए व्यक्ति ने दम तोड़ा, दोनों आरोपी महेंद्र गढ़ से गिरफ्तार

मारपीट में जख्मी हुए व्यक्ति ने दम तोड़ा, दोनों आरोपी महेंद्र गढ़ से गिरफ्तार

Tue, 09 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में जख्मी हुए व्यक्ति ने दम तोड़ा, दोनों आरोपी महेंद्र गढ़ से गिरफ्तार

विज्ञापन
बहादुरगढ़। बीते 15 दिन पहले एक झगड़े में जख्मी हुए व्यक्ति ने सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया। व्यक्ति पर मारपीट व जानलेवा हमला करने का आरोप परिवार के ही दो युवकों पर है। पुलिस ने युवकों को महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। गत 23 सितंबर की रात को वार्ड-24 के बोड़ा कुआं मोहल्ले का निवासी राज कुमार (45) दुकान बढ़ाकर घर लौटा था। रात को परिवार के ही प्रदीप और विकास के साथ झगड़ा हो गया। दोनों युवकों ने डंडे और पत्थर से राजकुमार से वार किए। बीच बचाव कर किसी तरह राजकुमार को युवकों से छुड़ाया गया। सिर में चोटें आने के कारण राजकुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां कई दिन तक उपचार के बाद पांच अक्तूबर को राजकुमार को डिस्चार्ज कर दिया गया। उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा था कि सोमवार (8 अक्तूबर) को अचानक उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस विवाद के पीछे घरेलू वजह बताई जा रही है। जानकारी अनुसार बहादुरगढ़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को महेंद्रगढ़ से काबू कर लिया है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। मामले के जांच अधिकारी एसआई तेलूराम ने कहा कि तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed