फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चालक से मारपीट कर कीटनाशक भरा कंटेनर छीन ले गए बदमाश

चालक से मारपीट कर कीटनाशक भरा कंटेनर छीन ले गए बदमाश

Tue, 14 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
चालक से मारपीट कर कीटनाशक भरा कंटेनर छीन ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गोवा से कीटनाशक दवा भरकर सोनीपत के लिए चले एक कंटेनर को बीती रात गांव छारा में चाकू की नोंक पर लूट लिया गया। यहां चार युवकों ने पहले तो बाइक अड़ाकर कंटेनर रुकवाया फिर चालक के साथ मारपीट कर वारदात को अंजाम दिया। चालक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार की देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया था।
भरतपुर (राजस्थान) निवासी सौराफ पिछले कुछ समय से झज्जर में रह रहा है। वह झज्जर की एक ट्रांस्पोर्ट कंपनी में पिछले पांच साल से बतौर चालक काम कर रहा है। गत सात अगस्त को वह कंपनी के एक कंटेनर में गोवा से कीटनाशक दवा के कार्टून (गोदेरज हीट) लोड कर सोनीपत के कुंडली के लिए रवाना हुआ। गाड़ी में उसका दोस्त राहुल खान भी सवार था। वे रविवार-सोमवार की रात करीब ढाई बजे छारा के पास पहुंचे तो वारदात का शिकार हो गए।
विज्ञापन

चाकू के बल पर हुई लूट
पुलिस को दी शिकायत में सौराफ ने कहा है कि छारा में जब ब्रेकर आने पर उसने गाड़ी की गति धीमी की तो तभी एक बाइक गाड़ी के सामने आकर अड़ गई। उस पर चार युवक सवार थे। चारों युवक बाइक से उतरकर गाड़ी में चढ़ गए और सौराफ और राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। फिर एक युवक ने चाकू दिखाकर उसे गाड़ी से बाहर निकाल दिया। तीन युवक गाड़ी को बेरी की तरफ भगा ले गए। जबकि एक युवक बाइक को ले गया। गाड़ी में उसका मोबाइल भी रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी को 15 किलोमीटर दूर छोड़ा
छीना झपटी करने वाले युवक चालक सौराफ के मित्र राहुल को भी गाड़ी में डालकर ले गए। उक्त युवकों ने राहुल को छारा से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव गूढ़ा में छोड़ा।

जल्द होगी गिरफ्तारी : जगबीर
मांडोठी चौकी प्रभारी जगबीर सिंह ने कहा कि चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर चारों युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर कंटेनर बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed