फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लाइट, डस्टबिन व विकास कार्यों में महिला सरपंच ने किया गबन, बीडीपीओ ने डीसी को सौंपी जांच रिपोर्ट

लाइट, डस्टबिन व विकास कार्यों में महिला सरपंच ने किया गबन, बीडीपीओ ने डीसी को सौंपी जांच रिपोर्ट

Thu, 05 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
लाइट, डस्टबिन व विकास कार्यों में महिला सरपंच ने किया गबन, बीडीपीओ ने डीसी को सौंपी जांच रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव बौंद कलां में स्ट्रीट लाइट, डस्टबिन व अन्य विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने पर बीडीपीओ ने इसकी रिपोर्ट तैयार डीसी को सौंप दी है। बीडीपीओ की जांच में सरपंच की ओर से लाखों रुपयों का गोलमाल होने का आरोप है।
बौंद कलां सरपंच द्वारा विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितताएं बरते जाने की शिकायत करीब आठ माह पहले सीएम विंडों पर दर्ज करवाई गई थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने आदेश पारित कर इस मामले की जांच बीडीपीओ व एसपीओ को सौंपी थी, जिसके बाद इन दोनों अधिकारियों ने इस मामले की जांच की। इसी जांच के दौरान तत्कालीन बीडीपीओ का तबादला हो गया व उनकी जगह चार्ज संभालने वाले नए बीडीपीओ नरेंद्र सिंह ने इस जांच को आगे बढ़ाया। बीडीपीओ नरेंद्र कुमार ने यह जांच पूरी कर इसकी अंतिम रिपोर्ट तैयार की तथा डीसी को सौंप दी है।
विज्ञापन

शिकातयकर्ता योगेंद्र ने बताया कि उन्होंने आरटीआई के जरिए सरपंच द्वारा इन विकास कार्यों में अनियमितताओं का पता चला था। उन्होंने बताया कि सूचना अधिकार के तहत उन्हें पता चला कि गांव में स्ट्रीट लाइटें लगवाने , वाटर कूलर लगवाने व डस्टबिन आदि में गोलमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीपीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच पूरी कर ली है। गांव में कई भागों में स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी मिली। सरपंच ने इसमें अनियमितताएं बरती हैं। जांच में सामने आया कि गांव में लाइट, डस्टबिन, कूलर व अन्य विकास कार्यों की कुल लागत 17 लाख 94 हजार 710 रुपये है। ऐसे में सरपंच की ओर से लाखों रुपये का गोलमाल किया गया है। शिकायतकर्ता योगेंद्र, ठेकेदार खन्ना, सुरेश, देवेंद्र, पंच राकेश ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वर्जन
जांच में पाया गया है कि सरपंच की ओर से विकास कार्यों में अनियमितताएं बरती गई हैं। जांच में सामने आया कि कई भागों में स्ट्रीट लाइटें लगी नहीं मिली। यह जांच रिपोर्ट तैयार कर डीसी को सौंप दी है। जांच में लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है।

- नरेंद्र कुमार, बीडीपीओ।

वर्जन
गांव में स्ट्रीट लाइटों, डस्टबिन व अन्य विकास कार्यों में प्रकार की कोई अनियमितताएं नहीं बरती गई हैं। वे सभी विकास कार्यों संबंधी जवाब देने को तैयार है।
- गोबिंद सिंह, सरपंच प्रतिनिधि बौंद कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed