फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   संदिग्ध हालातों में मकान में लगी आग, शादी का सामान जलकर राख

संदिग्ध हालातों में मकान में लगी आग, शादी का सामान जलकर राख

Sat, 07 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालातों में मकान में लगी आग, शादी का सामान जलकर राख
संदिग्ध हालात में लगी आग से हजारों का सामान जला
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नगर की पुरानी एलआईसी वाली गली में बंद मकान में आग लगने से 20 हजार की नकदी सहित हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आसपड़ोस के लोगों ने मकान का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार पुरानी एलआईसी वाली गली में सुरेंद्र सिंह के बंद मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। घटना के समय परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। पड़ोस के लोगों ने मकान से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना मकान मालिक कृष्ण को दी। इसके बाद इन लोगों ने मकान के ताले को तोड़कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मकान में रखा अधिकतर सामान जल चुका था। इसके बाद मकान मालिक सुरेंद्र मकान पर पहुंचे। उन्होंने सामान की जांच- पड़ताल की तो 20 हजार की नकदी सहित हजारों का सामान जला मिला। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को उसकी भतीजी की शादी तय है और शादी का सामान उन्होंने खरीदकर घर पर रखा हुआ था। आग की इस घटना में शादी के लिए खरीदा हुआ सामान कूलर, प्रेस, सिलाई मशीन सहित अन्य कीमती सामान जल गया। आग की इस घटना में मकान मालिक को हजारों का नुकसान हो गया। मकान मालिक ने प्रशासन से मुआवजे की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed