फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तीन दोस्त नहर में डूबे, दो को बचाया, तीसरे की तलाश जारी

तीन दोस्त नहर में डूबे, दो को बचाया, तीसरे की तलाश जारी

Thu, 05 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
तीन दोस्त नहर में डूबे, दो को बचाया, तीसरे की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (बहादुरगढ़)।
बहादुरगढ़ रोड पुल के पास एनसीआर माइनर में नहाने उतरे तीन दोस्त गहरे पानी में डूब गए। तीनों को पानी में डूबते देखा तो आसपास से आए कुछ लोगों ने दो को बाहर निकाल लिया, मगर एक गहरे पानी में डूब गया।
डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी जसबीर और बादली पुलिस चौकी प्रभारी श्रीभगवान मौके पर पहुंचे। बाद में उपमंडल अधिकारी (ना.) त्रिलोकचंद ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान का जायजा लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ की तरफ से आकर बादली-फरुखनगर की ओर जा रहे इन 9 युवकों ने माइनर में नहाने के लिए गाड़ी रोक ली। ये सभी गुरुग्राम जिले की तहसील फरुखनगर के गांव खंडेवला के हैं। नौ साथियों में से अंकित, योगेंद्र व रोहित ने कपड़े उतारकर नहाने के लिए पुल के ऊपर से ही नहर में छलांग लगा दी और छह माइनर किनारे बैठ गए। माइनर में डुबकी लगाते ही तीनों दोस्त पानी में डूबने लगे। साथियों को डूबते देख बाहर बैठे युवाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास से लोग भागे और डूबते हुए अंकित व योगेंद्र को बाहर निकाल लिया। मगर रोहित गहरे पानी में डूब गया। कुछ मिनट तक रोहित नहीं मिला तो लोगों की सलाह पर पुलिस को घटना की जानकारी देकर मदद मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मगर देर शाम तक रोहित नहीं मिला। मौके पर मौजूद उत्तम, विजयपाल, ललित, नितिन, अंकित, सूर्यकांत, योगेंद्र और योगेश ने बताया कि उनका दोस्त रोहित नहाते समय माइनर में डूब गया है। घटना की जानकारी रोहित के परिजनों को भी दे दी गई है। जिस पर उसके परिजन भी बुधवार शाम तक घटनास्थल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed