{"_id":"5ac13c964f1c1bdd618b4e83","slug":"81522613398-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर की मारपीट, दीवार भी तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर की मारपीट, दीवार भी तोड़ी
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर मारपीट, दीवार भी तोड़ी
बाढड़ा।
डोहका दीना निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व दीवार तोड़ने की शिकायत पुलिस को दी है। बाढड़ा थाना पुलिस ने तीनों नामजद लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में डोहका दीना निवासी वीरेंद्र ने बताया कि 30 मार्च को गांव के ही तीन लोग उनके घर घुस आए और उसके भाई जयसिंह पर ईंटों से हमला बोल दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने घर की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जयसिंह को जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। बाढड़ा थाना पुलिस ने हरिकेश, कृष्ण व बलवान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि जांच में तो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई अमल में लाएगी।