फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दुलीना जेल के कैदी की सामान्य अस्पताल में मौत 19-59-03

दुलीना जेल के कैदी की सामान्य अस्पताल में मौत 19-59-03

Thu, 15 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
दुलीना जेल के कैदी की सामान्य अस्पताल में मौत 19-59-03
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
हत्या के प्रयास मामले में सजा काट रहे दुलीना जेल के एक कैदी की बुधवार को सामान्य अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक करण सिंह भापड़ौदा गांव का निवासी था व पूर्व में गांव का सरपंच भी रह चुका था। मौत की वजह अस्थमा बीमारी बताई जा रही है, लेकिन सही कारणों का तो पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।
जेल प्रबंधन के अनुसार कैदी करण सिंह रूटीन की दिनचर्या के दौरान मंगलवार रात को अचानक सांस फूल गई। इस बारे में जब कैदी ने जेल प्रबंधन को शिकायत की तो उसे तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बुधवार सुबह फिर से कैदी करण सिंह को सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां फिर से उसे उपचार के बाद अस्पताल प्रशासन ने छुट्टी दे दी। दोपहर करीब एक बजे फिर से कैदी करण सिंह ने सांस फूलने की शिकायत दी तो जेल प्रशासन उसे झज्जर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

27 फरवरी को सुनाई थी सजा
हत्या के प्रयास मामले में भापड़ौदा गांव के पूर्व सरपंच करण सिंह को अदालत ने 27 फरवरी को सात साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से करण सिंह की लगातार तबियत खराब चल रही था। कर्ण सिंह झज्जर की दुलीना जेल में सजा काट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
कैदी करण सिंह की मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कैदी की मौत के सही कारण का पता चल जाएगा।
- सोमबीर, एसएचओ, झज्जर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed