{"_id":"5a74c8b64f1c1b8d268b7ef1","slug":"81517602998-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीपक की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
नयागांव निवासी युवक दीपक की 14 जनवरी की शाम को हुई मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। घटना वाले दिन पुुलिस ने दीपक की मौत का कारण हादसा दर्ज किया था और मृत्यु के बाद भी उसके खिलाफ लड़ाई-झगड़ा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी।
शहर में हुआ था झगड़ा
मृतक दीपक पुत्र राजपाल के भाई प्रवीन की शिकायत पर शहर थाना बहादुरगढ़ में शुक्रवार को बैंक कालोनी निवासी विकास उर्फ काला, उसकी मां व पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन ने कहा है कि तीन जनवरी को विकास उर्फ काला का सुमित, कुलदीप (सभी नयागांव) और आसिफ (आशीष) निवासी बहादुरगढ़ के साथ झगड़ा हो गया था। उसके बाद विकास काला सुमित को जान से मारने की धमकी दे रहा था। जिस पर 14 जनवरी को ये तीनों उसके भाई दीपक को साथ लेकर विकास काला के घर उलाहना देने बैंक कालोनी चले गए। यहां विकास काला व दो-तीन अन्य लोगों ने दीपक पर हमला कर दिया। इस बीच विकास की मां ने दीपक के सिर में पत्थरनुमा चीज से हमला कर दिया। विकास के पिता ने भी डंडे से मारा। दीपक गिर गया। इस पर दीपक के साथी सुमित, कुलदीप व आसिफ बचकर भाग निकले।
प्रवीन का कहना है कि विकास के परिवार से बचकर भागे सुमित के पिता बलवान की सूचना पर उसके व दीपक के पिता अस्पताल पहुंचे तो स्ट्रेचर पर दीपक का शव मिला। सुमित व आसिफ वहां रो रहे थे। प्रवीन का कहना है कि उसके भाई की हत्या की गई है। इसी आधार पर पुलिस ने विकास व उसके माता-पिता पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घटना वाले दिन 14 जनवरी की रात को अनुमान लगाया गया था कि दीपक की मौत बचकर भागने के लिए कार में चढ़ते वक्त हादसे में हुई है। तब विकास व उसके परिजनों ने दीपक व उसके साथियों पर आरोप लगाया था कि उन चारों ने उनके घर आकर विकास व उसकी मां से मारपीट की। उसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने दीपक व उसके साथियों के खिलाफ ये केस दर्ज भी किया था।