फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जुआं खेलते छह काबू, 66500 की नकदी बरामद

जुआं खेलते छह काबू, 66500 की नकदी बरामद

Tue, 17 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
जुआं खेलते छह काबू, 66500 की नकदी बरामद
जुआ खेलते छह काबू, 66500 की नकदी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दादरी सीआईए-वन टीम ने बाढड़ा के जेवली रोड स्थित एक साबुन फैक्ट्री के समीप जुआं खेल रहे छह लोगों को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब साढ़े 66 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। बाढड़ा पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ गेंबलिंग एक्ट का मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि जेवली रोड पर कुछ लोगों के जुआं खेलने की सूचना सीआईए इंचार्ज हितेंद्र दांगी को मिली थी। सीआईए इंचार्ज ने सहायक उप निरीक्षक मक्खन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर संभावित ठिकाने पर दबिश देने के लिए भेजा। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो उन्हें छह लोग जुआं खेलते मिले। उनकी तलाशी लेने पर पुलिस को करीब साढ़े 66 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान कादमा निवासी हरिराम, कमोद निवासी अमित, रावलधी निवासी अमित, झोझूकलां निवासी जयभगवान, गुडाना निवासी बलजीत व चहड़कलां निवासी नवीन के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed