{"_id":"5990a2614f1c1bc2288b48ca","slug":"81502650977-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर देवर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
वार्ड नंबर- दो निवासी एक युवक ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर भाभी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में सिटी थाना पुलिस को शिकायत भी दी है। शिकायत में पीड़िता ने युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर इसे सोशल साइट पर डालने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के वार्ड नंबर-2 निवासी एक विवाहिता ने बताया कि उसके सगे देवर ने उसे धोखे से चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके प्रभाव से बेसुध हो गई और इसका फायदा उठाकर उसके देवर ने दुराचार किया। महिला ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह निवस्त्र बेड पर पड़ी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि इतना ही नहीं उसके देवर ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और पिछले कुछ दिनों से उसे ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म कर रहा है। रविवार को पीड़िता ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा सेंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता भूदेव प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसके देवर खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।