फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बदमाश काजू को प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली से बहादुरगढ़ लाई पुलिस

बदमाश काजू को प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली से बहादुरगढ़ लाई पुलिस

Wed, 08 May 2019 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
बदमाश काजू को प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली से बहादुरगढ़ लाई पुलिस
बहादुरगढ़। रोहद स्थित एक मिष्ठान भंडार (देसी बर्फी वाला) पर गोलियां चलाने, लूटपाट करने एवं रंगदारी मांगने के मामले में बहादुरगढ़ पुलिस अब दिल्ली जेल में बंद कर्मवीर उर्फ काजू को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। बुधवार को इस बदमाश को अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पूछताछ कर पुलिस वारदात में शामिल तीनों बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाएगी। दरअसल, बामनोली निवासी संदीप की रोहद में देसी बर्फी वाला नाम से मिठाई की दुकान है। गत 26 अप्रैल की देर शाम बाइक सवार तीन बदमाश यहां आए। इन बदमाशों ने दुकान के काउंटर व शीशों पर गोलियां चलाकर दहशत फैलाई और गल्ले से 12 हजार रुपये निकाल लिए। जाते-जाते एक पर्ची छोड़ गए। इस पर्ची में दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद कर्मवीर उर्फ काजू बदमाश के नाम पर 25 लाख की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी की यह राशि जेल में ही भिजवाने का जिक्र था। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। अब आसौदा थाना पुलिस इस मामले में रोहिणी जेल में बंद कुख्यात बदमाश कर्मवीर उर्फ काजू को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। वारदात करने वाले बदमाशों ने काजू के नाम का सहारा लिया। काजू के कहने पर ही उक्त वारदात की गई या फिर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए काजू के नाम का सहारा लिया, यह पूछताछ का मुख्य विषय रहेगा। हालांकि पुलिस संभावना जता रही है कि काजू से पूछताछ में ही वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों की पहचान होगी।
विज्ञापन


कौन है काजू बदमाश
गांव सोलधा निवासी कर्मवीर उर्फ काजू कुख्यात बदमाश है। काजू दिल्ली के राजेश बवाना गिरोह का शार्प शूटर है। बदमाश काजू पर हरियाणा व दिल्ली में हत्या, लूट सहित अन्य आपराधिक वारदातों के करीब दस केस दर्ज हैं। गत 3 अप्रैल को सीआईए बहादुरगढ़ ने गांव गुढ़ा में एकाउंटर कर कर्मवीर उर्फ काजू को गिरफ्तार किया था। इसके बाद किन्हीं मामलों में दिल्ली पुलिस उसे ले गई। गत 12 अप्रैल को दिल्ली पुलिस जब रोहिणी के एक अस्पताल में काजू का मेडिकल करवाने गई तो वहां एक बदमाश ने काजू को मारने का भी प्रयास किया था। हाल ही में काजू रोहिणी जेल में बंद था।
विज्ञापन


मामले की तह तक जाने के लिए बदमाश काजू को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। काजू से ही उक्त तीनों बदमाशों की पहचान के संबंध में पूछताछ की जाएगी। जल्द ही उक्त वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूलाल, एसएचओ, आसौदा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed