फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नगदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

नगदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Dec 2018 02:35 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
नगदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार
ईंट भट्ठा से रुपये चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। पुलिस ने बेरी क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा से रुपये चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर करीब 2000 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में भी पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छुछकवास चौकी प्रभारी सुरेन्द्र ने बताया कि एएसआई ओम सिंह के नेतृत्व में चौकी की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को काबू किया गया। आरोपी की पहचान अमजद पुत्र फखरुद्दीन निवासी जिला अररिया बिहार हाल नांगलोई दिल्ली के तौर पर की गई। पकड़े गए युवक ने प्राथमिक पूछताछ में रुपये चोरी के मामले का खुलासा किया। आरोपी ने गांव मलिकपुर के एरिया में स्थित एक ईंट भट्ठा पर नगद रुपये चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने ने बताया कि चोरी के संबंध में सतपाल निवासी बाजितपुर जिला झज्जर ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि भट्ठा से उसके नगद 50,000 रुपए चोरी हो गए। आरोपी अमजद के कब्जे से उसकी निशानदेही पर चोरी के 2000 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed