फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भागते वक्त हमलावरों ने अपने ही एक साथी को मार दी गोली

भागते वक्त हमलावरों ने अपने ही एक साथी को मार दी गोली

Tue, 27 Nov 2018 02:03 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
भागते वक्त हमलावरों ने अपने ही एक साथी को मार दी गोली

विज्ञापन
बहादुरगढ़। बीती रात देवीलाल पार्क के पास कार में सवार दो युवकों पर गोलियां बरसाने के बाद हमलावर युवक दिल्ली की तरफ भाग गए। वहां मुख्य आरोपी प्रवीण ने अपने ही एक साथी को गोली मार दी। जख्मी को बहादुरगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहादुरगढ़ पुलिस के अलावा दिल्ली के मुंडका थाने में भी प्रवीण के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। दोनों राज्यों की पुलिस प्रवीण व उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये है मामला
दरअसल, लाइनपार के निवासी रवींद्र का लाइनपार के ही प्रवीण के साथ करीब दो महीने पहले रुपयों के लेनदेन के चलते विवाद हो गया था। तब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया लेकिन उसी विवाद की रंजिश ने प्रवीण ने अपने साथियों सहित देवीलाल पार्क के पास कार में बैठे रवींद्र व उसके दोस्त संदीप पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस हमले में रवींद्र को चार तो संदीप को दो गोलियां लगीं, गनीमत रही कि अधिकांश गोलियां छूं कर चली गईं फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


मुख्य हमलावर ने साथी को ही मार दी गोली
रवींद्र व संदीप को गोलियां मारने के बाद चारों हमलावर दिल्ली की तरफ भाग गए। दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में पहुंचने पर मुख्य आरोपी प्रवीण ने अपने साथी रजत निवासी बुपनियां के पांव में गोली मार दी और उसे बाहर सड़क पर छोड़कर भाग गए। इसके बाद आरोपियों का ही एक साथी रजत को वहां से बहादुरगढ़ लाया और संजीवनी अस्पताल में भर्ती करा दिया। फिलहाल उसकी हालत भी खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..तो इसलिए मारी रजत को गोली
प्रवीण ने मामले को दोनों तरफ से फायरिंग दिखाने के लिए रजत को गोली मारी और फिर अपने ही एक साथी को कॉल कर रजत को ले जाने को कहा। फिर उसका का एक साथी बाइक पर रजत को वहां से लेकर बहादुरगढ़ ले आया। ये बातें घायल रजत ने पुलिस को दिए बयान में कही हैं।

प्रवीण पर दोनों राज्यों में केस दर्ज
ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में एक हमलावर के भर्ती होने की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस अस्पताल में पहुंची और दिल्ली पुलिस को सूचना दी। रजत के बयान पर मुंडका थाना पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रवीण व उसके साथियों के खिलाफ अब हरियाणा व दिल्ली दोनों राज्यों में केस दर्ज हो गए हैं।

...तो कैसे बार्डर पार कर गए हमलावर
देवीलाल पार्क के पास रात करीब आठ बजे के आसपास यह वारदात हुई। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव भी हुई, लेकिन हैरानी वाली बात ये कि हमलावर आसानी से बार्डर पार कर दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर गए। बार्डर से पहले हरियाणा पुलिस का नाका भी लगता है। बदमाशों का सीमा पार कर जाना भी सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोलता है।


हमलावरों की गिरफ्तारी जल्द
प्रवीण व उसके साथियों की तलाश की जा रही है। चौकी, थाने व सीआईए की टीमें उनकी तलाश में है। अस्पताल में भर्ती आरोपी रजत को छुट्टी मिलने के बाद हिरासत में लिया जाएगा, फिलहाल अस्पताल में पुलिस कर्मचारी लगा दिए गए हैं।
रवि कुमार, इंचार्ज, सेक्टर छह चौकी पुलिस, बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed