फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खुद को आईजी ऑफिस में और पुलिस कर्मी भाई को सीएम का कमांडो बताकर आर्म्स लाइसेंस बनवाने के लिए मांगे डेढ़ लाख, केस दर्ज

खुद को आईजी ऑफिस में और पुलिस कर्मी भाई को सीएम का कमांडो बताकर आर्म्स लाइसेंस बनवाने के लिए मांगे डेढ़ लाख, केस दर्ज

Wed, 24 Oct 2018 01:02 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खुद को आईजी ऑफिस में और पुलिस कर्मी भाई को सीएम का कमांडो बताकर आर्म्स लाइसेंस बनवाने के लिए मांगे डेढ़ लाख, केस दर्ज
चरखी दादरी। बौंदकलां निवासी एक शख्स ने खुद को आईजी कार्यालय में और भाई को सीएम का कमांडो बताकर आर्म्स लाइसेंस बनवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये मांग की। बातचीत की ऑडियो मिलने पर पुलिस ने संजय उर्फ संजू के खिलाफ बौंदकलां थाने में मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला सिक्योरिटी इंचार्ज मंजीत अहलावत की शिकायत पर दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी के पुलिस वर्दी में होने की फोटो भी पुलिस को मिली है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस में नहीं है जबकि उसका भाई करनाल के नेवल में तैनात है। ऑडियो क्लिप में आईजी कार्यालय और मुख्यमंत्री के सुरक्षा गार्ड का जिक्र सामने आने पर मामला गंभीर माना जा रहा है।
विज्ञापन

बौंदकलां थाने में दी शिकायत में सिक्योरिटी इंचार्ज मंजीत अहलावत ने बताया कि सूत्रों से पता चला है कि बौंदकलां निवासी संजय उर्फ संजू स्वयं को आईजी कार्यालय में तैनात बताता है। आरोपी अपने भाई तेजपाल उर्फ तेज्जा को मुख्यमंत्री का कमांडो भी बताता है। संजू हरियाणा पुलिस में किसी भी पद पर नहीं है जबकि उसके भाई तेजपाल की करनाल के नेवल स्थित पुलिस कांप्लेक्स में पोस्टिंग है। सिक्योरिटी इंचार्ज ने बताया कि संजू तेजपाल का पहचान पत्र और वर्दी प्रयोग कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने का काम करता है। उसकी जालसाजी की एक क्लिप भी मिली है। इसमें आरोपी आर्म्स लाइसेंस बनवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की डिमांड कर रहा है। इस संबंध में बौंदकलां थाने में संजय उर्फ संजू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस इस मामले की कई कोणों से जांच कर रही है।
विज्ञापन


सरकारी असलहा का नंबर खुर्द-बुर्द करने का भी जिक्र
पुलिस को आरोपी की जो ऑडियो क्लिप मिली है उसमें सरकारी असलहा के दुरुपयोग का भी जिक्र है। किसी शख्स से बातचीत के दौरान आरोपी ने कहा कि वो सरकारी असलहा का नंबर खुर्द-बुर्द कर इसे आर्म्स लाइसेंस में दर्ज करवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बौंदकलां थाने में आरोपी संजय उर्फ संजू के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप पुलिस कर देगी। - अशोक कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed