फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लोन दिलाने के बहाने ठगे 1.75 लाख, केस दर्ज

लोन दिलाने के बहाने ठगे 1.75 लाख, केस दर्ज

Thu, 05 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
लोन दिलाने के बहाने ठगे 1.75 लाख, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
लोन दिलाने के बहाने 1.75 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। मिसरी निवासी पीड़ित ने इस संबंध में बौंदकलां थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शिकायत में मिसरी निवासी राजेश ने बताया कि वह पर्सनल लोन लेने का इच्छुक था। उसका संपर्क फोन पर एक व्यक्ति से हुआ। उक्त शख्स ने उसे लोन दिलाने की बात कहकर व्हाट्स एप से सारे दस्तावेज मंगवा लिए। इसके बाद उक्त शख्स ने फोन किया और उसे 20 रुपये का भरा चैक व अन्या दस्तावेज कोरियर के जरिए मंगवा लिए। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन बाद ही उक्त शख्स का फोन आया और उसने बताया कि 15 लाख का लोन मंजूर हो गया है और मार्जन के तौर एक लाख 75 हजार रुपये की रकम एक खाते में जमा करानी होगी। पीड़ित राजेश ने बताया कि गत 29 जून को उसने यह राशि खाते में जमा करा दी। करीब आधा घंटे बाद ही उसके खाते से नकदी निकासी का मैसेज उसके मोबाइल पर आया। इसके बाद वह बैंक पहुंचा और सारे मामले की बैंककर्मी को जानकारी दी। राजेश ने बताया कि बैंककर्मी ने उसके साथ हुई ठगी की उसे जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत सौंपी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed