फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरकारी गाड़ी की चपेट में आने से बालिका घायल

सरकारी गाड़ी की चपेट में आने से बालिका घायल

Fri, 18 May 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सरकारी गाड़ी की चपेट में आने से बालिका घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नगर के महेंद्रगढ़ रोड स्थित गैस गोदाम के समीप एडीसी मनोज कुमार की गाड़ी की चपेट में आने से छह साल की बच्ची के माथे पर हल्की चोट लग गई। हादसे के रोष स्वरूप ब्रेकर लगवाए जाने की मांग को लेकर आसपास केे लोगों ने सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे के करीब एक घंटे बाद शहर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बेरिकेट लगाने और ब्रेकर बनवाए जाने का आश्वासन दिया, इसके बाद लोगों ने जाम खोला जा सका। शिकायत न मिलने के कारण पुलिस ने मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद गैस गोदाम के समीप से एडीसी की सरकारी गाड़ी जा रही थी। इसी दौरान अचानक छह साल की गीता गाड़ी की चपेट में आ गई। बालिका गीता के माथे में हल्की चोट आई है। जिसे चिकित्सक ने पट्टी करने के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

हादसे से क्षुब्ध आसपास के लोगों ने सड़क मार्ग पर एकत्रित होकर लकड़ी डालकर यातायात अवरुद्ध कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। जाम लगाने वाले लोगों ने घटनास्थल पर ब्रेकर बनवाने और बेरिकेट लगाने की मांग की। लोगों का कहना था कि उक्त जगह आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन प्रशासन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा। प्रशासन को यातायात नियंत्रण पर ध्यान देना चाहिए। इस मार्ग के दोनों ओर बस्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गाड़ी सामान्य गति में जा रही थी। अचानक बच्ची बीच सड़क आ गई। बच्ची को गाड़ी की टक्कर नहीं लगी। बच्ची घबराकर रोड पर गिर गई थी। जिसे गनमैन तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए लेकर चला गया था। बच्ची के माथे पर हल्की चोट आई है।
- मनोज कुमार, एडीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed