फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पदमावत के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद

पदमावत के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद

Thu, 25 Jan 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पदमावत के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत आज वीरवार को रिलीज हो रही है। फिल्म के विरोध को लेकर एक तरफ जहां राजपूत व हिंदू संगठनों के लोग प्रदर्शन करने तैयारी में जुटे हैं, वहीं पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद है। स्थानीय मल्टीप्लेक्स सिनेटाइम में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहर पुलिस फोर्स और अंदर मॉल के बाउंसर तैनात रहेंगे।
बहादुरगढ़ में हुआ था प्रदर्शन
पद्मावती से नाम बदलकर पद्मावत हुई इस फिल्म का शुरू से ही देश के कई राज्यों में विरोध हो रहा है। बहादुरगढ़ में भी इस फिल्म से लोग खफा हैं। बहादुरगढ़ में करीब छह हजार राजपूत समाज के लोग है। समाज के लोगों और अन्य सामाजिक संगठनों ने गत दिनों बहादुरगढ़ में विशाल प्रदर्शन कर भंसाली का पुतला दहन किया था। पिछले सप्ताह ही समाज के लोगों ने बहादुरगढ़ में एकमात्र मल्टीप्लेक्स सिनेटाइम के मालिक से मिलकर फिल्म प्रदर्शित न करने की मांग की थी। चूंकि अब मूवी रिलीज हो रही है तो राजपूत एवं हिंदू संगठनों में रोष बढ़ गया है। समाज व हिंदू संगठनों के लोगों द्वारा वीरवार को शहर में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


आज होगा शहर में प्रदर्शन
राजपूत सभा बहादुरगढ़ के प्रधान दिनेश शेखावत ने कहा कि रानी पद्मावती न केवल राजपूत बल्कि समस्त हिंदू एवं हमारे देश का स्वाभिमान है। देश के सम्मान के खातिर उन्होंने बलिदान दिया और संजय लीला भंसाली जैसे फिल्मकार ने अपने मुनाफे के लिए फिल्म में माता पद्मावती के चरित्र से ही छेड़छाड़ कर दी। प्रधान ने कहा कि अब फिल्म से कुछ दृश्य काटने के बारे में कहा जा रहा है। इसका मतलब तो यही है कि फिल्म में जरूर मां पद्मावती के चरित्र से छेड़छाड़ हुई। किसी भी व्यक्ति को किसी की आस्था और चरित्र से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है। समाज बहादुरगढ़ में इस फिल्म का शांतिपूर्वक विरोध करेगा। पहले रोहतक रोड स्थित रेस्ट हाउस में इकट्ठे होंगे, इसके बाद शहर में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सतबीर सिंह चौहान, विजय सिंह शेखावत, मलखान भाटी, सुधीर शेखावत, संदीप चौहान, नरेश रोहिल्ला, कृष्ण कांत, पंडित राजेश, सुभाष तहलान, सूर्यभान, रामबिलास सिंह, जय सिंह, धर्मेंद्र राठौड़, पंजाब सिंह और नरेश पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना दिखाए जाएंगे 15 शो
बहादुरगढ़ में फिलहाल एक ही मल्टीप्लेक्स हैं। रोहतक-दिल्ली रोड पर एक मॉल में स्थित मल्टीप्लेक्स में रोजाना 15 शो प्रदर्शित होंगे। फिलहाल एडवांस बुकिंग तो नहीं हुई है। किसी भी हालात से निपटने के लिए मल्टीप्लेक्स प्रबंधक ने भी सुरक्षा के बंदोबस्त पुख्ता कर लिए हैं। मैनेजर वरुण ने कहा कि फिलहाल एक सप्ताह तक फिल्म चलाई जाएगी। पद्मावत के रोजाना 15 शो दिखाए जाएंगे। फिल्म में कुछ गलत नहीं है। एक बार देखने के बाद कोई इसका विरोध नहीं करेगा। फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस से सहयोग मांगा है और अपने स्तर पर भी सुरक्षा गार्ड एवं बाउंसर तैनात कर दिए हैं।


मुस्तैद रहेगी पुलिस
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से तमाम व्यवस्थाएं कर ली गई है। फिल्म के रिलीज होने से एक दिन पहले ही बुधवार को मल्टीप्लेक्स के पास पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। मल्टीप्लेक्स के बाहर एक पीसीआर और राइडर खड़ी रहेंगे। बी कंपनी को भी अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed