फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आरोपी को पकडने मेवात पहुंची पुलिस

आरोपी को पकडने मेवात पहुंची पुलिस

Sat, 06 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
आरोपी को पकडने मेवात पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
हाइटेंशन बिजली तारों की चोरी के मामले में बहादुरगढ़ पुलिस शुक्रवार को मेवात पहुंची। पुलिस ने वहां चोरी के मुख्य आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी, मगर आरोपी भाग निकला। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया जाएगा।
दरअसल, बुधवार की शाम को बहादुरगढ़ की एमआईई चौकी पुलिस ने सेक्टर-9 बाईपास के पास एक कंटेनर को पकड़ा था। इस कंटेनर में लाखों रुपये की 7040 किलो बिजली की हाइटेंशन तारें पाई गई। कंटेनर के भीतर से पकड़े गए आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता कि तारें कहां से चोरी की गई है। उसे तो मेवात निवासी जुबेर रुपये देकर साथ लाया था। वह इन तारों को दिल्ली में बेचने वाला था। आरोपी राहुल को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को पुलिस राहुल की निशानदेही पर मेवात पहुंची। जहां जुबेर के निवास और अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी, मगर आरोपी पहले ही फरार हो चुका था।
विज्ञापन

वर्जन
एमआईई चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र ने कहा कि तारें कहां से चोरी की गई हैं, यह तो जुबेर की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम मेवात स्थित उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed