फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जींद कोर्ट में पेशी पर आए व्यक्ति की हत्या का आरोपी तीन साथियों सहित काबू

जींद कोर्ट में पेशी पर आए व्यक्ति की हत्या का आरोपी तीन साथियों सहित काबू

Thu, 13 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
जींद कोर्ट में पेशी पर आए व्यक्ति की हत्या का आरोपी तीन साथियों सहित काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़
जींद कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति की हत्या करके भागे एक बदमाश को तीन अन्य युवकों समेत बहादुरगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पकड़ने के दौरान उक्त कार सवार बदमाशों ने बेरिकेट्स तोड़कर पुलिसकर्मी पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दरअसल, गत 10 जुलाई को जींद कोर्ट में पेश पर एक आए एक व्यक्ति की कोर्ट परिसर में ही हत्या कर दी थी। हत्या का मुख्य आरोपी राकेश वारदात के बाद से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। गत 11 जुलाई की शाम को उसे बहादुरगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, मंगलवार की शाम सेक्टर-9 बाइपास चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। शाम करीब चार बजे टीम को सूचना मिली कि काले शीशे चढ़ी वाली एक कार अभी-अभी रोहद टोल के पास नाका तोड़ कर निकली है। जिसमें कुछ संदिग्ध युवक हैं।
विज्ञापन

इस पर टीम ने चेकिंग बढ़ा दी। कुछ ही देर में वहां एक सेंट्रो कार पहुंची। जब सिपाही सुमित ने इशारा देकर रोकने की कोशिश की तो चालक ने उसी पर ही गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान बेरिकेट्स तोड़ते हुए गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। तब अन्य पुलिस कर्मियों ने भागकर चार युवकों को काबू कर लिया, जबकि एक भाग गया। इस मामले में उक्त पुलिस कर्मी सुमित बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद निवासी हैं चारों आरोपी
कुछ ही देर में सिटी थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों की पहचान राकेश, दीपेंद्र, विक्की और कुलवीर के तौर पर हुई है। चारों जींद जिले के निवासी हैं। उनके पास से 315 बोर का देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
राकेश पर कई मामले दर्ज
सिटी थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसपी भगतराम ने कहा कि चारों युवकों में से राकेश पर कई मामले दर्ज हैं। वह हत्या के एक मामले में सजायाफ्ता है। गत 10 जुलाई को उसने जींद कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति की हत्या की थी। उस पर जींद जिले के अलग-अलग थानों में सात केस दर्ज हैं। जबकि हिसार में शस्त्र अधिनियम तो गोहाना में गिरोह बंदी का केस है।

कोर्ट ने भेजे जेल
पकड़े गए चारों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन ने दोषियों को पकड़ने वाले जवानों को सम्मानित करने के आदेश दिए हैं। इस मौके पर एसआई तेलूराम व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

- नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर किया गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed