फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कैसे हो अंकल जी बोला, फिर पिस्तौल तानकर जिला परिषद के डिप्टी सीईओ से लूट ली कार

कैसे हो अंकल जी बोला, फिर पिस्तौल तानकर जिला परिषद के डिप्टी सीईओ से लूट ली कार

Tue, 22 Jan 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
कैसे हो अंकल जी बोला, फिर पिस्तौल तानकर जिला परिषद के  डिप्टी सीईओ से लूट ली कार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। कैसे हो अंकल जी, कहां जा रहे हो.. बोलकर दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर जिला परिषद के डिप्टी सीईओ से कार लूट ली। जब तक डिप्टी सीईओ पैदल जाकर पुलिस को सूचना देते तब तक बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हो चुके थे। हालांकि पुलिस ने इलाके में घेराबंदी भी की, लेकिन बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लग पाया। सेक्टर छह निवासी शमशेर सिंह जिला परिषद झज्जर में डिप्टी सीईओ हैं। रविवार को वह किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। काम निपटने के बाद देर शाम वापस घर के लिए चल दिए। शाम करीब सात बजे जब सेक्टर-13 में पहुंचे तो उनके पास एक कॉल आई। वे फोन पर बात करने लगे तो इसी दौरान दो युवक वहां आ गए। युवकों ने शमशेर सिंह से कहा कि अंकल कैसे हो और कहां जा रहे हो। इतना कहकर एक युवक कंडक्टर साइड गया और गाड़ी में घुस गया। फिर दोनों ने उन पर पिस्तौल तान दी, इससे शमशेर सिंह घबरा गए। युवकों ने उनको गाड़ी से बाहर निकाल दिया और मोबाइल लेने के बाद फरार हो गए। इसके बाद शमशेर सिंह सेक्टर-छह थाने में गए, वहां जाकर पता चला कि वारदात स्थल सदर थाना क्षेत्र के अधीन आता है। फिर उन्होंने सदर थाने में जाकर पुलिस को शिकायत दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रातभर पुलिस ने नाकाबंदी की, सर्च अभियान चलाया लेकिन लुटेरों का कुछ सुराग नहीं लगा।

ये वारदात भी नहीं सुलझीं
इलाके में इससे पहले भी लूटपाट की वारदात होती रही है। गत दो जनवरी की सुबह दिल्ली से किराये पर लाई गई कैब बहादुरगढ़ में पारले फैक्टरी के पास पिस्तौल के बल पर छीन ली गई। 24 दिसंबर की देर शाम झज्जर बाईपास फ्लाईओवर के पास वकील से पिस्तौल के बल पर कार व एक लाख रुपये लूटे गए। 21 दिसंबर की अल सुबह नया गांव बाईपास चौक व बालोर बाईपास चौक पर स्थित दो रोड़ी-क्रशर स्टॉक पर डकैती हुई। 18 दिसंबर की रात को जाखोदा में पांच बदमाशों ने डकैती डाली। ये सभी वारदात अनसुलझी थी कि अब रविवार की रात को एक और वारदात हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लुटेरों को तलाशने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लूटी गई कार बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सज्जन सिंह, एसएचओ, सदर थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed