{"_id":"5c33b2debdec22570c2f253e","slug":"61546891998-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहने खरीद महिला को थमाया एक लाख रुपयों का पैकेट, एक नोट 500 का बाकी कागज के टुकड़े मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहने खरीद महिला को थमाया एक लाख रुपयों का पैकेट, एक नोट 500 का बाकी कागज के टुकड़े मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहने खरीद महिला को थमाया एक लाख रुपयों का पैकेट, एक नोट 500 का बाकी कागज के टुकड़े मिले
फतेहगढ़ निवासी महिला कविता से बस स्टैंड के पिछली तरफ हुई दिनदहाड़े ठगी का शिकार, देर शाम सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत
- एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक मंगलसूत्र, दो सोने की अंगुठी व एक चांदी की रिंग लेकर गिरोह के तीन सदस्य फरार
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
ढाई वर्षीय बेटे की फिजियोथेरेपी कराने दादरी आई फतेहगढ़ निवासी एक महिला को दिन-दहाड़े ठग गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। ठगी की वारदात को बस स्टैंड के पीछे दोपहर करीब एक बजे अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपियों ने एक लाख रुपये का पैकेट थमाकर उससे सारे गहने खरीदे थे। जब उसने पैकेट चैक किया तो इसमें एक 500 का नोट था जबकि बाकी कागज के टुकड़े थे। देर शाम पीड़ित महिला सिटी पुलिस थाने पहुंची और थाना प्रभारी दलबीर सिंह को लिखित शिकायत सौंपी। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फतेहगढ़ निवासी महिला कविता ने बताया कि सोमवार को वह अपने ढाई वर्षीय बेटे की फिजियोथेरेपी कराने के लिए शहर आई थी। बस स्टैंड से जब वह फिजियोथेरेपी सेंटर की तरफ जा रही थी तो नगर परिषद कार्यालय से थोड़ा आगे चलकर मोड़ पर एक महिला ने उसे रोक लिया। उक्त महिला के पास आकर एक व्यक्ति व बच्चा भी आकर खड़ा हो गया। उन्होंने उससे यूपी जाने वाली बस के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि कुछ समय तक उक्त लोगों ने उससे बातें की और इसके बाद उसे बस स्टैंड के पीछे खाली पड़ी जमीन तक ले गए। महिला का कहना है उसे याद भी नहीं कि वह उनके पीछे क्यों गई।
बाक्स: पीड़िता की जुबानी, ठगी की कहानी
बकौल पीड़िता कविता, बातों के दौरान उक्त महिला ने उससे कहा कि जो गहने तुमने पहने हैं वो बड़े सुंदर हैं और इनके बदले वह उसे एक लाख रुपये दे देगी। मैंने भी बिना सोचे समझे हामीं भर ली और एक के बाद एक कर अपनी दो सोने की अंगुठियां, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी टॉप्स व एक चांदी की रिंग उन्हें उतार कर दे दी। इसके बदले उन्होंने मुझे नोटों का पैकेट थमाया और कहा कि इसमें एक लाख रुपये हैं। पैकेट देते ही उक्त तीनों मेन रोड की तरफ चले गए और जब रुपयों का पैकेट मैंने संभाला तो इसमें एक ही 500 का नोट था जबकि बाकी नोट के आकार में कागज के टुकड़े मिले। इसके बाद एकाएक ठगी का अहसास हुआ तो उक्त परिवार को ढूंढने निकली लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों को फोन पर अपने साथ हुई ठगी की सूचना दी।
विज्ञापन
बाक्स: परिजन लेकर पहुंचे थाने
महिला के सूचना देने के कुछ देर बाद परिजन दादरी पहुंचे और शिकायत देने के लिए उसे साथ लेकर सिटी पुलिस थाने पहुंचे। वहां महिला ने थाना प्रभारी को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी दी और इसके बाद लिखित शिकायत भी सौंपी। महिला ने बताया कि उक्त महिला व पुरूष के साथ करीब 12 वर्षीय बच्चा भी था।
वर्जन::
फतेहगढ़ निवासी कविता की शिकायत पर हमने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों द्वारा महिला को दिया गया कागज के टुकड़ों व एक 500 का नोट लगा पैकेट पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
दलबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
फोटो 31
देर शाम शिकायत देने सिटी थाने पहुंची महिला कविता।
फोटो 32
थाना प्रभारी दलबीर सिंह।