फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जूता फैक्टरी में लगी आग, 14 गाडिय़ों ने 13 घंटे में बुझाई

जूता फैक्टरी में लगी आग, 14 गाडिय़ों ने 13 घंटे में बुझाई

Tue, 30 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
जूता फैक्टरी में लगी आग, 14 गाडिय़ों ने 13 घंटे में बुझाई

विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडी सेक्टर-17 स्थित जूता फैक्टरी में रविवार की देर रात आग लग गई। आग ने बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। दिल्ली, रोहतक, सोनीपत, झज्जर व बहादुरगढ़ की 14 दमकल गाड़ियों की मदद से 13 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से कई मशीनें सहित काफी माल जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक को बड़ा नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जूता निर्माता कंपनी लांसर की एक फैक्टरी बहादुरगढ़ के एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 के प्लाट नंबर-311-312 में चल रही है। रविवार को छुट्टी के कारण फैक्टरी बंद थी। रात करीब दस बजे अचानक फैक्टरी मेें आग लग गई। सिक्योरिटी गार्ड ने देखा तो उसने तुरंत फैक्टरी प्रबंधन एवं फायर ब्रिगेड को कॉल की लेकिन तब तक आग ग्राउंड फ्लोर से लेकर बेसमेंट व गोदाम तक फैल चुकी थी। सूचना पाकर बहादुरगढ़ दमकल केंद्र की तीन गाड़ियों पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन आग भीषण होने के कारण गाड़ियां कम पड़ गईं।
विज्ञापन


गुरूग्राम, सोनीपत व दिल्ली से भी आईं गाड़ी
बहादुरगढ़ की तीन दमकल गाड़ियों से बात नहीं बनी तो दिल्ली से तीन, झज्जर से एक, रोहतक से दो, गुरुग्राम से दो व सोनीपत से भी तीन गाड़ियां बुलाईं गईं। इन 14 गाड़ियां ने रात करीब ढाई बजे आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग रह-रहकर बार-बार सुलग जाती। आग बुझाने के लिए कई बार पानी कम पड़ा। इसलिए लगभग हरेक गाड़ी ने दस-दस चक्कर लगाए। सुबह करीब 11 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल व मशीनें खराब
आग के कारण कारखाने की कई महंगी मशीनें, काफी कच्चा व तैयार माल और गोदाम में रखा पैक्ड माल जलकर राख हो गया। फैक्टरी के भवन की हालत भी खस्ता हो गई। सोमवार को कर्मचारियों की छुट्टी भी कर दी गई। आग की इस घटना से फैक्टरी मालिक को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग ऊपरी तल व अन्य हिस्सों तक नहीं पहुंची, अन्यथा नुकसान और ज्यादा हो सकता था।


शार्ट सर्किट की आशंका
फायर आफिसर रवींद्र कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पा लिया गया है। आशंका है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी हो, लेकिन अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। नुकसान का पता लगाने के लिये अभी सर्वे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed