फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मेरठ के दो युवकों ने झज्जर के चमनपुरा गांव से चोरी किया सामान, दादरी बेचने आए तो स्पेशल स्टाफ ने पकड़े

मेरठ के दो युवकों ने झज्जर के चमनपुरा गांव से चोरी किया सामान, दादरी बेचने आए तो स्पेशल स्टाफ ने पकड़े

Fri, 26 Oct 2018 01:03 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
मेरठ के दो युवकों ने झज्जर के चमनपुरा गांव से चोरी किया सामान, दादरी बेचने आए तो स्पेशल स्टाफ ने पकड़े
चरखी दादरी। झज्जर के गांव चमनपुरा से करीब 20 दिन पहले चोरी सामान सहित मेरठ निवासी दो युवकों को स्पेशल स्टाफ ने शहर की महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इस सामान को बेचने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इन्हें काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से रोहतक के शीतल नगर में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। वीरवार सुबह पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह को बुधवार शाम गुप्त सूचना मिली कि मारुति में सवार दो युवक इलेक्ट्रानिक सामान लिए हुए हैं। महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप इन्हें औने-पौने दामों पर बेचने का प्रयास कर रहे हैं। इसके तुरंत बाद स्पेशल स्टाफ टीम संभावित जगह पहुंची और शक के आधार पर मारुति कार में सवार दो युवकों से पूछताछ की। इस दौरान दोनों युवकों ने अपनी पहचान मेरठ के गांव विमेरा निवासी अमीर और समर गार्डन निवासी कासिम के रूप में बताई। पुलिस टीम ने जब इनसे गाड़ी में रखे तीन पंखों और एक पानी की मोटर के संबंध में पूछताछ की तो वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया और सख्ताई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि ये सामान उन्होंने झज्जर जिले के गांव चमनपुरा से गत छह अक्तूबर की रात चोरी किया था। पुलिस ने जब झज्जर पुलिस से संपर्क साधा तो वहां इस संबंध में केस दर्ज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed