फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अतिक्रमण हटाओ अभियान: सुबह बस स्टैंड रोड पर अतिक्रमण को देखकर आगे बढ़ी टीम, दोपहर बाद पहुंचकर दुकानदारों के विरोध के बावजूद तोड़

अतिक्रमण हटाओ अभियान: सुबह बस स्टैंड रोड पर अतिक्रमण को देखकर आगे बढ़ी टीम, दोपहर बाद पहुंचकर दुकानदारों के विरोध के बावजूद तोड़

Wed, 18 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान: सुबह बस स्टैंड रोड पर अतिक्रमण को देखकर आगे बढ़ी टीम, दोपहर बाद पहुंचकर दुकानदारों के विरोध के बावजूद तोड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को शहर में दो शिफ्टों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुबह की शिफ्ट में टीम ने जहां बस स्टैंड रोड पर नरमी बरती तो दोपहर बाद यहां पहुंचकर दुकानों के आगे नालों में बनाए गए चबूतरों को तोड़ने की कार्रवाई की। नप टीम के चबूतरा तोड़ो अभियान का विरोध करने वाले दुकानदार कुछ देर बाद ही दो फाड़ हो गए। ये दुकानदार एक-दूसरे की दुकान के सामने बने चबूतरे को पहले तोड़ने की बात टीम के सामने कहने लगे। इस दौरान इन्होंने एक-दूसरे पर दुकान के सामने रेहड़ी खड़ी करवाकर अवैध रूप से दस हजार लेने के आरोप भी लगाए। वहीं, रेहड़ीवालों ने तो सामान के साथ गल्ला उठाने के आरोप लगाते हुए दबाव बनाने का प्रयास किया लेकिन नप टीम ने ट्राली में रखे जब्त सामान की जांच करवाकर स्थिति स्पष्ट कर दी।
दोपहर बाद चलाए गए अभियान में न तो नगर परिषद अधिकारी मौजूद थे और न ही ट्रैफिक पुलिस। इसका फायदा उठाकर दुकानदारों ने अभियान रुकवाने का भी प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। दुकानों के चबूतरे तोड़ने के बाद नालों में बेशुमार गंदगी नजर आई।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे नगर परिषद टीम ने अतिक्रमण अभियान शुरू किया। इसके चलते रेहड़ीवाले तंग गलियों में घुस गए लेकिन सभी दुकानदारों ने बाहर रखा सामान उठाने की जहमत नहीं उठाई। इसे देखकर नप टीम आगे बढ़ गई। मंगलवार को पुराना बस स्टैंड क्षेत्र तक अभियान चलाया गया। बस स्टैंड से लेकर मंगल मार्केट तक की करीब 300 मीटर दूरी तय करने में टीम को महज 50 मिनट का ही समय लगा और इस दौरान कुछ दुकानदारों का ही सामान जब्त किया गया। अभियान के दौरान नप टीम ने अवैध रूप से लगे बोर्ड को भी उखाड़कर अपने कब्जे में ले लिया। इसी दौरान बरसात शुरू हो गई और कुछ देर इंतजार करने के बाद भी बरसात न रुकने पर नप टीम वापिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब चार बजे नप टीम ने दोबारा से नप कार्यालय के सामने से अभियान शुरू किया। इस बार टीम सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आई। टीम में शामिल कर्मियों ने बस स्टैंड के सामने बनी करीब एक दर्जन दुकानों का सामान उठवाया तो नीचे चार से पांच फुट के नाले पर चबूतरे नजर आए। इस पर संज्ञान लेते हुए टीम की अगुवाई कर रहे टैक्स सुपरिंटेंडेंट प्रशांत पराशर ने चबूतरों को तोड़ने के आदेश कर्मचारियों को दे दिए। इसका कुछ दुकानदारों ने विरोध किया और टीम सदस्यों से उलझने लगे। टैक्स सुपरिंटेंडेंट और सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने इनके विरोध को अनसुना करते हुए चबूतरा तोड़ने का कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। करीब एक घंटे के अंदर ही एक दर्जन दुकानों के नप टीम ने चबूतरे तोड़े और इसके बाद अभियान बंद कर दिया।

नप टीम से की युवक ने गाली-गलौज, बाद में मांगी माफी
अभियान के आखिरी समय में एक युवक नप टीम से उलझ पड़ा। उक्त युवक पर सफाई कर्मियों ने गाली-गलौज करने का आरोप लगाया और इसकी जानकारी कुछ दूर खड़े सेनेटरी इंस्पेक्टर व टैक्स सुपरिंटेंडेंट को दी। इसके बाद ये दोनों वहां पहुंचे और उक्त युवक से गाली-गलौज करने का कारण पूछा। इस पर उक्त युवक हक्का-बक्का रह गया और बाद में पांव पकड़ता और माफी मांगता नजर आया।


अभियान में हम किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं झेलेंगे और इसे जारी रखा जाएगा। चबूतरे तोड़ने के बाद नाला गंदगी से अटा मिला। उच्चाधिकारियों के आदेशों तक अभियान जारी रहेगा। बस स्टैंड रोड पर बने सभी चबूतरों को पहले तोड़ेंगे और फिर अन्य जगहों पर भी इसी तरह अभियान चलाएंगे।
प्रशांत पराशर, टैक्स सुपरिंटेंडेंट, नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed