फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुलिस बल के साथ नहरों पर की छापमारी, पानी चोरी करते 45 किसान पकड़े

पुलिस बल के साथ नहरों पर की छापमारी, पानी चोरी करते 45 किसान पकड़े

Mon, 28 May 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस बल के साथ नहरों पर की छापमारी, पानी चोरी करते 45 किसान पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नहरी पानी की चोरी रोकने लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने रविवार को पुलिस बल के साथ नहरों पर छापामारी की। इस दौरान 45 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा गया। सिंचाई विभाग अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। नहरी पानी अब तक लोहारू नहर की सोरा डिस्ट्रीब्यूट्री तक पानी पहुंच गया है। वहीं बधवाना नहर का पानी मंदोला पंप हाउस तक पहुंचा है।
जिले की नहरों में गत 19 मई को पानी छोड़ा गया है। इस समय नहरों में 695 क्यूसेक पानी चल रहा है जबकि विभाग ने इंडेंट 800 क्यूसेक पानी का भेजा था। 100 क्यूसेक पानी की कमी जरूर है लेकिन अगर इस पानी को टेल तक पहुंचाए जाने के भरसक प्रयास किए जाएं तो पानी से सभी तालाबों व जलघरों में आपूर्ति संभव है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ बधवाना नहर पर गांव मंदोला-मंदोली के समीप छापमारी की। सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रवीन कुमार ने बताया कि विभाग के जेई कपिल व जेई शुभम ने पुलिस टीम के साथ छापामारी की। इस दौरान बधवाना नहर से 30 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा गया। इसी प्रकार लोहारू नहर से 15 किसानों को पानी चोरी करते पकड़ा गया है। एसडीओ प्रवीन कुमार ने बताया कि किसानों ने बधवाना नहर इलेक्ट्रोनिक पंप सैट लगा रखे हैं जिनके जरिए भारी मात्रा में पानी की चोरी की जा रही है। किसानों को पानी की चोरी नहीं करने को कहा जाता है तो विरोध झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के वापस लौटते ही किसान फिर से पंप सैट व इंजन चालू कर पानी की चोरी शुरू कर देते हैं। इस वजह से जोहड़ों व जलघरों में पानी पहुंचाने में बाधा आ रही है। एसडीओ प्रवीन कुमार ने किसानों से आह्वान किया कि वे भीषण गर्मी में पेयजल की खपत को देखते हुए पानी की बचत करें। सिंचाई विभाग अधिकारियों का सहयोग करें ताकि सभी जलघरों व जोहड़ों में पानी डाला जा सके।

आरडी-86 बहल-झुप्पा तक पहुंचा पानी
लोहारू मेन नहर का पानी एक सप्ताह में ही आखिर छोर आरडी- 86 बहल-झुप्पा तक पहुंच गया है। इसी प्रकार दूसरे छोर पर लोहारू क्षेत्र की सोरा डिस्टीब्यू्ट्री तक पानी पहुंच गया है। वहीं बधवाना नहर का पानी मंदोला व मंदोली पंप हाउस तक पहुंच गया है। बधवाना नहर में इस समय 132 क्यूसेक पानी चल रहा है। जिन किसानों ने कपास व ज्वार की अगेती बिजाई कर रखी है वे अब नहरी पानी से इन खरीफ फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। किसान नहरी पानी का इलेक्ट्रोनिक पंप सिस्टम से सीधे तौर पर नहरों से उठान कर रहे हैं जिससे पानी आगे पड़ने वाली टेल तक नहीं पहुंच पाता।

फोटो 18
पानी से लबालग जिले की लोहारू कैनाल।
फोटो 19
नहरी पानी चोरी पकड़ने पहुंची सिंचाई विभाग की टीम के साथ मौजूद पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed