{"_id":"5ac298824f1c1bd7618b52a1","slug":"61522702466-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल ने एक माह बाद तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल ने एक माह बाद तोड़ा दम
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की एक माह बाद मौत
वैश्य स्कूल के चौकीदार पैंतावास कलां निवासी रामौतार की बाइक को दो फरवरी को अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गांव चरखी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल वैश्य स्कूल के चौकीदार ने एक माह बाद रविवार को दम तोड़ दिया। मृतक का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक कराया गया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पैंतावास कलां निवासी रामौतार गत दो फरवरी को ड्यूटी खत्म कर बाइक पर गांव चरखी जा रहा था। गांव के समीप एक अज्ञात गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। पीजीआई में वेंटिलेटर की सुविधा न मिलने पर परिजनों ने उसे रोहतक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी तबीयत में सुधार न होने पर परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां से शनिवार को उसे डिस्चार्ज किया गया था। मृतक के चचेरे भाई ललित ने बताया कि रविवार को घर पर उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और परिजन उसे लेकर पीजीआई रोहतक पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर दादरी सदर पुलिस भी पीजीआई पहुंची और ललित के बयान दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया।