{"_id":"5a4d37204f1c1b3e198b4c1f","slug":"61515009824-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग युवक की गर्दन पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग युवक की गर्दन पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
बेरी के पाना बैठाण में मंगलवार रात को एक दिव्यांग युवक के घर पर ही रुके हुए एक व्यक्ति ने चाकू से गर्दन पर वार कर दिया गया, जिससे दिव्यांग युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। दिव्यांग रामबीर की चीख सुनने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल अवस्था में उसको बेरी के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
पुलिस के अनुसार झज्जर सीताराम गेट निवासी विक्की अक्सर रामबीर के घर आता रहता था और मंगलवार रात को भी विक्की बेरी में रामबीर के मकान में ठहरा हुआ था। दोनों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों का झगड़े को सुनकर जब रामबीर का पिता सूबे दूसरे कमरे से बाहर आया तो रामबीर के गर्दन से खून निकल रहा था। विक्की चाकू मारकर मौके से फरार हो गया। बाद में परिजनों ने घटना की सूचना झज्जर कंट्रोल रूम में दी।
वर्जन
बेरी के पाना बैठाण मेें एक दिव्यांग युवक के गर्दन पर चाकू से हमला करने की सूचना मिली थी। दिव्यांग युवक का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। दिव्यांग रामबीर के पिता सूबे सिंह की शिकायत पर झज्जर के सीताराम गेट निवासी विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- मुकेश कुमार, बेरी शहर, चौकी इंचार्ज ।