फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पड़ौसी पर लगाया नकदी व गहने चुराने का आरोप

पड़ौसी पर लगाया नकदी व गहने चुराने का आरोप

Sat, 21 Oct 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
पड़ौसी पर लगाया नकदी व गहने चुराने का आरोप
पड़ोसी पर लगाया नकदी और गहने चुराने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
बस स्टैंड के समीप रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर ही घर से गहने और नकदी चुराने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के लहरा निवासी शाकिब ने बताया कि वह बस स्टैंड के पिछली तरफ किराये पर कमरा लेकर रह रहा है। वीरवार को वह और उसकी पत्नी कमरे को ताला लगाकर बाजार में खरीदारी करने गई थी। पुलिस को दी शिकायत में शाकिब ने बताया कि कुछ समय बाद जब वे लौटे तो उनके कमरे का ताला टूटा मिला। इस पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। जब अंदर जाकर कमरे में देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। शाकिब ने बताया कि कमरे से 30 हजार रुपये की नकदी, एक मोबाइल फोन, एक सोने की लोंग और एक जोड़ी चांदी की पाजेब गायब मिली। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी ने उसे गहने और नकदी रखते देखा था। उसे अंदेशा है कि वारदात को उक्त व्यक्ति ने ही अंजाम दिया है। पीड़ित ने बताया कि उक्त शख्स चोरी की वारदात के बाद से ही गायब है। सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed