{"_id":"5c589a33bdec220a742daa51","slug":"51549310515-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे तीन दोस्त, कार ने मारी टक्कर तो एक की मौत दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे तीन दोस्त, कार ने मारी टक्कर तो एक की मौत दो जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। गांव मांडोठी में सोमवार की सुबह सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे तीन छात्र एक कार की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से कार को बरामद कर लिया है और चालक की तलाश जा रही है। हादसा सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ। दरअसल, गांव मांडोठी के निवासी साहिल पुत्र सतीश (19) व साहिल पुत्र संजीव (19) सोमवार की सुबह स्कूटी पर सवार हो कॉलेज जाने के लिए निकले। स्कूटी साहिल पुत्र सतीश चला रहा था। ये दोनों जब गांव के 44 फुटा रोड पर पहुंचे तो यहां खेतों में इनका एक सहपाठी सुनील मौजूद था। इन्होंने स्कूटी रोक दी और सुनील के साथ बातचीत करने लगे। इसी दौरान मांडोठी की ओर से आई एक कार इनसे टकरा गई और ये तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों छात्रों को संभाला और बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने साहिल पुत्र सतीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे साहिल को परिजन दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए, उसकी हालत चिंताजनक है। तीसरा छात्र सुनील बहादुरगढ़ के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसके बयान पर ही पुलिस ने वैगनआर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कार छोड़कर भागा चालक
हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल सुनील की मानें तो कार तेज गति में थी। वे तीनों बिल्कुल सड़क के किनारे थे, इसके बावजूद उन्हें टक्कर मार दी। उधर, चालक मौके पर ही अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया। गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। गाड़ी में मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मांडोठी चौकी से मामले के जांच अधिकारी नरेंद्र ने कहा कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। गाड़ी बरामद कर ली गई है, जल्द ही चालक को भी काबू कर लिया जाएगा।
तीनों बीए प्रथम वर्ष के छात्र
मृतक साहिल इकलौता पुत्र था। वह बहादुरगढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। अन्य दोनों छात्र भी इसी संकाय के हैं। इन तीनों की आपस में गहरी मित्रता थी।