फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राजकीय विद्यालय में चोरों ने पहले छलकाए जाम, फिर इनवर्टर-बैटरी चुराए

राजकीय विद्यालय में चोरों ने पहले छलकाए जाम, फिर इनवर्टर-बैटरी चुराए

Sun, 11 Nov 2018 01:45 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
राजकीय विद्यालय में चोरों ने पहले छलकाए जाम, फिर इनवर्टर-बैटरी चुराए
राजकीय विद्यालय में चोरों ने पहले छलकाए जाम, फिर इनवर्टर-बैटरी चुराए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। गांव बिरधाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा शराब पार्टी के बाद चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी का खुलासा प्रात:काल विद्यालय पहुंचे सफाई कर्मचारी ने कार्यालय कक्ष का ताला टूटा पाए जाने के बाद हुआ। सफाई कर्मी ने प्राचार्य को चोरी की सूचना दी। जिसके बाद सरपंच व पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। दुजाना पुलिस ने जांच-पड़ताल के उपरांत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार चोरों द्वारा ब्लेड से पहले कार्यालय का ताला काटा गया और फिर नमकीन व सोडा के साथ कार्यालय में ही बैठकर चोरों ने जाम छलकाए गए कार्यालय में सारे सामान को इधर-उधर फैला दिया। अलमारियों से रिकार्ड व अन्य सामान की तलाशी लेने के बाद चोर अपने साथ इनवर्टर, बैटरी व कुछ अन्य सामान चुरा ले गए। चोरों ने प्रिंटर भी चुराया। जिसे वे स्कूल के पास की झाड़ियों में छुपा गए थे। जो कि पुलिस के दौरान सर्च अभियान में मिल गया। खास बात यह है कि बिरधाना के राजकीय विद्यालय में पहले भी कंप्यूटर आदि सामान की चोरी कई बार घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन चोर पकड़े नहीं जा सके और न ही स्कूल प्रशासन सुरक्षा कड़ी कर पाया है। पुलिस ने प्राचार्य की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सोमबीर का कहना है कि जांच जारी है जल्दी चोरों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने ताला काटने का ब्लेड, सोडा बोतल, खाली गिलास व नमकीन के खली पाउच मिले हैं। चोरी से पहले चोरों ने कार्यालय कक्ष में जाम भी छलकाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed