फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   घर पर सो रहे युवक की कस्सी से हत्या, गायब भांजे पर घुमी शक की सुई

घर पर सो रहे युवक की कस्सी से हत्या, गायब भांजे पर घुमी शक की सुई

Thu, 08 Nov 2018 09:00 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
घर पर सो रहे युवक की कस्सी से हत्या, गायब भांजे पर घुमी शक की सुई
घर पर सो रहे युवक की कस्सी से हत्या, लापता भांजे पर शक
विज्ञापन

गोबिंदपुरा में हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी मृतक संदीप की बाइक लेकर हुआ फरार, एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र था मृतक
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। दीपावली की रात बाढड़ा उपमंडल के गांव गोबिंदपुरा में घर पर सो रहे युवक की कस्सी से वारकर हत्या कर दी जबकि लापता भांजे का भी कोई सुराग नहीं लगा है। बाढड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का भांजा घर से लापता है और प्राथमिक जांच में उस पर ही हत्या का शक है। वीरवार सुबह हत्याकांड की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव चरखी दादरी सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है और शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने वारदात में प्रयोग कस्सी भी मृतक के घर से बरामद की है। इस संबंध में मृतक के छोटे भाई के बयान दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोबिंदुपरा निवासी संदीप (31) अपने भांजे सुनील (22) के साथ रात को खाना खाने के बाद अपने घर पर सो रहा था। सुबह उसका छोटा भाई रविंद्र जब घर पहुंचा तो उसे संदीप खून से लथपथ मिला। जब उसने अपने भांजे सुनील को तलाशा तो उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके तुरंत बाद रविंद्र ने अपने बड़े भाइयों और बाढड़ा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजनों सहित बाढड़ा थाना प्रभारी और डीएसपी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। वहीं, इसके कुछ देर बाद ही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब घटनास्थल का जायजा लिया तो मृतक की चारपाई के नीचे से खून से सनी कस्सी बरामद हुई। वहीं, पुलिस को दीवार और अलमारी पर भी खून के छींटे मिले।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई रविंद्र ने बताया वो चार भाई हैं और बड़े दो भाई राजस्थान में रहते हैं जबकि उसका तीसरा बड़ा भाई संदीप और वह गांव में ही रहते हैं। रविंद्र ने बताया कि संदीप अविवाहित था जबकि वह शादीशुदा है। रविंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसे बेटा हुआ है और उसकी पत्नी बच्चों सहित उसकी बहन के पास सुरपुरा गई हुई है। रविंद्र ने बताया कि उनके यहां चिनाई का काम चल रहा है और इसमें हाथ बटाने के लिए उनका भांजा सुनील भी पिछले करीब 20 दिनों से घर आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र ने बताया कि बुधवार रात वह गांव में अपने किसी परिचित के यहां एक कार्यक्रम में गया था और बाद में वहीं सो गया। उसका बड़ा भाई संदीप और भांजा सुनील खाना खाकर घर पर सोने चले गए। रविंद्र ने बताया कि वीरवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह घर पहुंचा तो संदीप चारपाई पर खून से लथपथ मिला। इसके बाद उसने शोर मचाया तो आस पड़ोस के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। रविंद्र ने बताया कि जब उसने संदीप कां संभाला तो वह दम तोड़ चुका था। पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र ने बताया कि उसकी सिर पर कस्सी से वार किए गए थे और उसकी चारपाई के नीचे खून से सनी कस्सी भी पड़ी मिली। रविंद्र ने बताया कि उनकी बाइक और भांजे सुनील का कोई सुराग नहीं लग पाया।

दो भाई राजस्थान में करते हैं खेती, दो संभाल रहे थे गांव में जमीन
सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक संदीप के बड़े भाई जय सिंह और महेंद्र ने बताया कि वो दोनों अपने परिवार सहित पिछले काफी समय से राजस्थान रहते हैं। वहां उन चारों भाईयों की 44 एकड़ जमीन है। इसके अलावा गोबिंदपुरा गांव में भी उनकी सात एकड़ जमीन है और इस जमीन पर खेती संदीप और रविंद्र करते थे। मृतक के भाइयों ने बताया कि संदीप अविवाहित था। कुछ समय पहले ही उसने बीकानेर के एक कालेज में एलएलबी प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। उन्होंने बताया कि संदीप का किसी से कोई झगड़ा या पुरानी रंजिश भी नहीं थी। जब वो घर पहुंचे तो वहां खड़ी बाइक भी गायब मिली।


वर्जन::
बुधवार रात संदीप और उसका भांजा सुनील ही घर पर थे। संदीप हत्या मामले में फिलहाल उसके भांजे सुनील पर शक के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह कराया जाएगा। पुलिस ने शव चरखी दादरी सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। - सूरजभान, बाढड़ा थाना प्रभारी

फोटो 24
सिविल अस्पताल पहुंची पिकअप में रखा संदीप का शव और मौजूद मृतक के परिजन।
फोटो 25
मृतक संदीप के भाई रविंद्र के बयान दर्ज करती पुलिस।
फोटो 26
फर्श पर फैला खून और चारपाई के नीचे पड़ी कस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed