{"_id":"5a664ccf4f1c1b72268b5de3","slug":"51516653775-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्त्री पर कुल्हाड़ी से हमला कर 8 हजार छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिस्त्री पर कुल्हाड़ी से हमला कर 8 हजार छीने
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मिस्त्री पर कुल्हाड़ी से हमला कर 8 हजार छीने
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव बडेसरा में घर में घुसकर व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर आठ हजार की नकदी छीन ली गई। घायल को दादरी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
दादरी सिविल अस्पताल में दाखिल गांव बडेसरा निवासी मिस्त्री कुलदीप सिंह ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है। उसने बताया कि दो रोज पहले वह बाइक पर कहीं जा रहा था । इस दौरान कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट करने का प्रयास किया था। किसी तरह हमलावरों से बच गया था। रविवार रात को हमलावर उनके घर आए और जबरन घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगे। घायल मिस्त्री ने बताया कि यह चार लोग अपने हाथों में कुल्हाड़ी व डंडे लिए हुए थे। आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे उसे काफी चोटें आई। मिस्त्री ने बताया कि आरोपी उसकी जेब में मौजूद आठ हजार की नकदी भी छीन ले गए। पुलिस ने इस संबंध में बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस जांच कर रही है।