फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बातों में उलझा कर महिला से कंगन ठगे

बातों में उलझा कर महिला से कंगन ठगे

Sat, 23 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बातों में उलझा कर महिला से कंगन ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बीती शाम रोहतक-दिल्ली रोड पर दो शातिर युवकों ने एक महिला को बातों में उलझाकर सोने के कंगन ठग लिए। सदर थाने के नजदीक इस वारदात को अंजाम देकर शातिर बेहद आराम से फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सिलोठी की निवासी दयावंती ने कहा कि बृहस्पतिवार को वह अपने पति ओमप्रकाश के साथ दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में दवाई लेने गई थी। वापसी पर शाम करीब साढ़े 5 बजे वे बहादुरगढ़ पहुंच गए। तबीयत बिगड़ने पर उसने गाड़ी रुकवाई और रोहतक-दिल्ली रोड पर बीएसएनएल एक्सचेंज के सामने फुटपाथ पर बैठ गई। उधर, पति ओमप्रकाश कुछ देर के लिए नजदीक ही स्थित अपने बेटे सुमेश के ऑफिस में चले गए। थोड़ी देर टहलने के बाद वह गाड़ी में बैठ गई। तभी स्कूटर पर दो युवक वहां आए और उससे बात करने लगे। बातों ही बातों में युवकों ने उसे उलझा लिया और हाथों से सोने के दो कंगन उतरवा लिए। जब तक वह कुछ समझ पाती, युवक भाग गए। तभी पति ओमप्रकाश वहां आए तो उनको सारी बात बताई। मगर तब तक दोनों युवक भाग चुके थे।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों सिटी थाने गए और पुलिस को शिकायत दी। दयावंती ने कहा कि वह सामने आने पर दोनों युवकों को पहचान सकती है। पुलिस जल्द युवकों को गिरफ्तार करे। बता दें कि यह घटना सदर थाना परिसर के सामने हुई है। पुलिस थाने के नजदीक से वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जाना यह साबित करता है कि शातिरों के मन में पुलिस का कोई भय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एमआईई चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जाएगी। जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।

- सदर पुलिस थाने के नजदीक गांव सिलोठी निवासी महिला के साथ घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed