फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नुएं में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

नुएं में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Mon, 14 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
नुएं में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
शाम को घर से निकला युवक सुबह कुएं में मिला शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव रामबास निवासी एक युवक का शव गांव के खेत में बने एक कुएं से बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। उसके पैर भी टूटे हैं। परिजनों ने इस मामले में गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पुलिस का तर्क है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मृतक युवक शनिवार शाम को एक फोन आने के बाद घर से निकला था लेकिन इसके बाद नहीं लौटा।
जानकारी के अनुसार गांव रामबास निवासी सुनील (30) का शव रविवार सुबह परिजनों को गांव के एक कुएं से मिला। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना आदमपुर पुलिस चौकी को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। शव को परिजन और ग्रामीण दादरी के सिविल अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में मृतक के भाई मंदीप ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। मनदीप ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुनील शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं। मंदीप ने बताया कि शनिवार को सुनील घर पर बैठा था। शाम करीब छह बजे गांव निवासी एक व्यक्ति का सुनील के पास फोन आया। इसके बाद सुनील ने अपनी पत्नी दर्शना को फोन करने वाले का नाम बताया और उसके पास जाने की बात कही। मंदीप ने बताया कि देर रात करीब पौने 11 बजे उसके नंबर पर एक अन्य ग्रामीण का फोन आया और उसने सुनील के घर पर होने संबंधी उससे पूछताछ की। मंदीप ने बताया कि उसने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला की सुनील घर पर नहीं है। यह बात उसने फोन करने वाले शख्स को भी बता दी। मंदीप ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने सुनील का पता सुबह चलने की बात कहकर फोन काट दिया। इस पर उसे शक हुआ और उसने दोबारा उस नंबर पर फोन किया तो एक अन्य व्यक्ति ने इस बार फोन उठाया। फोन उठाने वाले शख्स ने सुनील पर बाइक में रखे पचास हजार रुपये निकालने का आरोप भी लगाया। मनदीप और ग्रामीणों ने बताया कि लगातार फोन आने पर उन्हें अनहोनी का शक हुआ और वो सुनील की तलाश करने निकल पड़े। मनदीप ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से रात दो बजे तक सुनील की तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मनदीप ने बताया कि रविवार सुबह ही परिजन दोबारा से सुनील की तलाश करने निकल पड़े और उसका शव कुएं से बरामद हुआ। जब वह सुनील को तलाशते गांव के बाहरी क्षेत्र में बने एक कुएं के पास पहुंचे तो सुनील का शव वहां पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। मृतक के छोटे भाई मंदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुनील को तलाशते उसकी भाभी दर्शना जब उक्त लोगों के घर पहुंची तो उससे मारपीट भी की गई। मनदीप ने बताया कि इस दौरान उक्त लोगों ने उसकी भाभी को चाकू मारने की धमकी भी दी। मंदीप ने बताया कि सुनील का कुर्ता व मोबाइल फोन भी उक्त लोगों के पास मिला है।
विज्ञापन


पांच लोगों पर जताई हत्या की आशंका
मृतक के भाई मंदीप ने गांव के ही पांच लोगों पर सुनील की हत्या का शक जाहिर किया है। इनमें से दो लोगों से तो उसकी फोन पर भी शनिवार रात बात हुई थी। मंदीप का कहना है कि इन लोगों से उनकी जान-पहचान है। पुरानी कोई रंजिश भी नहीं है। मंदीप ने बताया कि जिस कुएं से सुनील का शव बरामद हुआ है उसके आसपास लगी घास भी टूटी हुई है। वहां चार-पांच लोगों के पैरों के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखकर मृतक सुनील का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से कराया। मृतक के मुंह, कंधे, हाथ- पैरों पर चोटों के निशान मिले हैं। मृतक के भाई मंदीप ने पुलिस के सामने मारपीट करने और सुनील को कुएं में फेंकने के आरोप लगाए। मंदीप ने बताया कि सुनील के गले पर भी चोट के निशान हैं। परिजनों के आरोपों को देखकर आदमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह ने चिकित्सकों के बोर्ड से रविवार शाम शव का पोस्टमार्टम कराया।


वर्जन:
हमने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर हम कार्रवाई करेंगे। हमने शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाया है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। अगर कोई इसमें दोषी मिला तो उसे पुलिस तुरंत प्रभाव से काबू कर लेगी। - विक्रम सिंह, आदमपुर पुलिस चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed