फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तीन दिन से बज रही थी महंत के फोन पर घंटी

तीन दिन से बज रही थी महंत के फोन पर घंटी

Wed, 14 Nov 2018 02:27 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से बज रही थी महंत के फोन पर घंटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली। गांव माजरा के शिव मंदिर परिसर में बने कमरे में महंत विजय का शव तीन दिन तक पड़ा रहा और उधर चार्जिंग पर लगे फोन पर लगातार घंटियां बजती रही। दरअसल, सोमवार की देर सायं जांच के दौरान पुलिस को महंत का मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था। फोन में पिछले तीन दिन से लगातार मिस्ड कॉल आई हुईं थी। अनुमान है कि तीन दिन पहले ही महंत विजय की हत्या की गई होगी। अहम बात ये कि जिस तरह से कमरे में सामान अस्त व्यस्त था, उससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वारदात लूट के चलते की गई हो। लेकिन लूट के मकसद से वारदात होती तो लुटेरे मोबाइल को भी साथ ले जाते। खैर, हत्या के मूल कारणों का पता तो हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा।
कई टीमें कर रही हैं जांच
महंत की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए सदर थाना, बादली चौकी और सीआईए की टीमें लगी हुईं हैं। शव मिलने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लग पाया था। चौकी प्रभारी श्रीभगवान का कहना है कि पुलिस की कई टीमें गंभीरता से मामले की जांच कर रही हैं। शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ये है मामला
दरअसल, गांव भदानी का निवास विजय गांव एमपी माजरा स्थित गोरखनाथ शिव मंदिर में महंत है। गत सोमवार की दोपहर को संदिग्ध हालात में उसका शव कमरे में पड़ा हुआ पाया गया। महंत की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed