फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अज्ञात वाहन के नीचे कुचले जाने से युवक की मौत

अज्ञात वाहन के नीचे कुचले जाने से युवक की मौत

Sat, 10 Nov 2018 02:13 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के नीचे कुचले जाने से युवक की मौत
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

झज्जर। गोयला कलां मार्ग पर अज्ञात वाहन के नीचे कुचले जाने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान गांव खेड़ी जट्ट निवासी कपिल पुत्र कर्ण सिंह के रूप मेें हुई है। परिजनों की मानें तो कपिल अपनी बाइक पर सवार होकर बीती शाम घर से निकला था। शुक्रवार की सुबह उसका शव गोयला कलां मार्ग पर पड़ा हुआ मिला। संभावना यही जताई जा रही है कि कपिल की मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है।

गोयला कला मार्ग पर शुक्रवार को जब एक युवक के शव को पानी की टंकी के पास वहां से गुजरने वाले लोगों ने देखा तो उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान करने का प्रयास किया तो उसकी शिनाख्त गांव खेड़ी जट्ट के कपिल के रूप में हुई। उसी समय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इस मामले की सूचना कपिल के परिजनों को दी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया गया। शुक्रवार को पुलिस ने कपिल के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed