फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मंदिर तोड़फोड़ प्रकरण: पुलिस ने केस किया दर्ज, गिरफ्तारी के लिए शिवसेना ने दिए 2

मंदिर तोड़फोड़ प्रकरण: पुलिस ने केस किया दर्ज, गिरफ्तारी के लिए शिवसेना ने दिए 2

Fri, 31 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मंदिर तोड़फोड़ प्रकरण: पुलिस ने केस किया दर्ज, गिरफ्तारी के लिए शिवसेना ने दिए 2
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। चंपापुरी मंदिर तोड़फोड़ प्रकरण में सिटी थाना पुलिस ने देर शाम अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। सिटी थाना पुलिस जमीन मालिक से भी इस संबंध में पूछताछ कर चुकी है। इस संबंध में शिकायत देने वाले शिवसेना संगठन ने मामला दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन को दोषी का पता लगाकर गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इस समयावधि में पुलिस कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।
ज्ञात रहे कि चंपापुरी की गली-तीन के सामने बने प्राचीन शिव मंदिर को मंगलवार रात किसी अज्ञात ने तोड़ दिया। लोगों को मंदिर परिसर के समीप जेसीबी के टायरों के निशान भी मिले थे। लोगों ने बताया था कि दो दिन पहले ही करीब 25 साल पुरानी भगवान शिव की मूर्ति को भी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर से उठवाकर कुछ दूरी पर हाल ही में बनाए गए एक छोटे मंदिर में बिना धार्मिक क्रियाएं संपन्न करवाए रखवाया था। मूर्ति उठाने व तोड़फोड़ की घटना रात के समय ही हुई है। इस संबंध में बुधवार को ही शिवसेना (साधु विंग) जिला प्रधान सोनूनाथ ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत सौंपकर दोषी का पता लगाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते ही थाना प्रभारी गौरव कुमार ने एएसआई देवेंद्र डबास को मामले की जांच के लिए मौके पर भेजा था। मौके का मुआयना करने के बाद सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, शिकायतकर्ता सोनूनाथ ने बताया कि वीरवार को संगठन कार्यकारिणी की भी इस विषय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर पुलिस 48 घंटे में दोषी की गिरफ्तारी नहीं करती है तो संगठन कड़े कदम उठाने को विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मैंने घटनास्थल पर जाकर भी जांच की है। जल्द ही पुलिस अगली कार्रवाई अमल में लाएगी।
-देवेंद्र डबास, जांच अधिकारी, सिटी थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed