{"_id":"5b674e924f1c1b31388b4e43","slug":"41533496978-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहा चोरी के आरोप में तीन महिलाओं को क्रशर जोन पर चप्पलों से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहा चोरी के आरोप में तीन महिलाओं को क्रशर जोन पर चप्पलों से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। पिचौपा क्रशर जोन में लोहा चोरी के आरोप में तीन महिलाओं की कुछ लोगों ने चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान महिलाओं से गालीगलौज भी की गई, लेकिन किसी ने उन्हें छुड़ाने की हिम्मत नहीं जुटाई। यह वीडियो रविवार को सोशल साइट पर वायरल हो गया। इस पर संज्ञान लेते हुए बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार को व्हाट्सएप पर यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो 5.26 मिनट का है। इसमें कुछ लोग तीन महिलाओं से चप्पलों और थप्पड़ों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह घटना कब की है इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन रविवार को बाढड़ा थाना प्रभारी सूरजभान के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने इस पर एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस वीडियो में महिलाओं की पिटाई करने वालों की पहचान करने में भी जुट गई है।
वीडियो के मुताबिक कूड़ा बीनने वाली तीन महिलाएं पिचौपा क्रशर जोन में गई थीं। वहां मौजूद लोगों ने उन महिलाओं पर लोहा चोरी करने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने महिलाओं को जमीन पर पटका और उनकी चप्पलों से निर्मम पिटाई की। इस दौरान पिटाई करने वालों ने महिलाओं से गालीगलौज भी की। इस घटनाक्रम की किसी ट्रक चालक ने वीडियो बना ली और बाद में इसे सोशल साइट पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो कई स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो गई और पुलिस के संज्ञान में भी यह मामला आ गया।
विज्ञापन
बचाव में हाथ जोड़ गिड़गिड़ाईं महिलाएं
पांच मिनट 26 सेकेंड के वीडियो में महिलाओं की लगातार पिटाई की गई है। इस दौरान इन महिलाओं ने गिड़गिड़ा कर माफ करने की गुहार भी लगाई लेकिन उनकी पिटाई इसके बावजूद जारी रखी गई। वीडियो में स्पष्ट नजर आया कि एक महिला ने पिटाई करने वालों के पैरों में चुन्नी रखकर छोड़ने की गुहार लगाई लेकिन इसका भी कोई असर नहीं हुआ।
सोशल साइट पर वायरल हुए वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिटाई करने वालों की जल्द ही पुलिस पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
-सूरजभान, बाढड़ा थाना प्रभारी