फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बहादुरगढ़ समेत 6 गांवों के खेतों में आग लगने से 15 एकड़ गेहूं जलकर राख

बहादुरगढ़ समेत 6 गांवों के खेतों में आग लगने से 15 एकड़ गेहूं जलकर राख

Sat, 21 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ समेत 6 गांवों के खेतों में आग लगने से 15 एकड़ गेहूं जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
क्षेत्र में शुक्रवार को बहादुरगढ़ शहर के अलावा छह गांवों के खेतों में आग लग गई। अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से करीब 16 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। डाबोदा गांव में आग बुझाने के दौरान एक किसान बुरी तरह से झुलस गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई गांवों में आग लगने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों को दिनभर काफी मशक्कत करनी पड़ी।
गांव डाबोदा में सुबह करीब साढ़े 12 बजे वीरसैन के खेतों में आग लग गई। जब आग लगी तो वीरसैन खेतों के आसपास ही मौजूद था। अपनी फसल में लगी आग देखकर उससे रहा नहीं गया और वह अकेला ही आग बुझाने में लग गया। तेज हवा के कारण आग भड़कती चली गई और वीरसैन के हाथ, पांव और चेहरा झुलस गया। अन्य किसानों ने किसी तरह वीरसैन को खेत से बाहर निकाला और उसे बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। उधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। सवा दो बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक वीरसैन की दो एकड़ खड़ी और दो एकड़ कटी हुई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अन्य ग्रामीणों के 9 एकड़ फाने जल गए। आग लगने का कारण किसानों ने खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से निकली चिंगारी बताया है। फायर ब्रिगेड में ड्यूटी इंचार्ज चतुर्भुज के अनुसार डाबोदा के खेतों में दोपहर करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद ही गाड़ी को रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन

दिनभर दौड़ती रही फायर ब्रिगेड
इन स्थानों के अलावा जसोरखेड़ी, मातन, बामनोली, टांडाहेड़ी, कानोन्दा, कुलासी, लोवा आदि गांवों में भी खेतों में आग लग गई। मगर यहां फसल नहीं केवल फाने ही जले। लगभग 15 स्थानों पर आग लगने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दिनभर दौड़ती रही। कर्मचारियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। एक कर्मचारी ने कहा कि स्टाफ और गाड़ियां कम हैं। इस कारण उन्हें बेहद परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव किसान फसल जली
डाबोदा वीरसैन चार एकड़
दुल्हेड़ा दलीप सिंह दो एकड़
बहादुरगढ़ पूर्णमल सवा एकड़
माजरी खजान और धर्मेंद्र तीन एकड़
पेलपा देवी प्रधान एक एकड़
रोहद तीन एकड़
कसार सवा एकड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed