{"_id":"5a907ace4f1c1b5e6e8b711b","slug":"41519418062-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कहां पढ़ती थी लुकसर की युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर कहां पढ़ती थी लुकसर की युवती
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
क्षेत्र के एक गांव में युवती की हत्या की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई है कि अब उसकी कक्षा और कॉलेज को लेकर भी संशय पैदा हो गया है। मामले की जांच कर रही पुलिस के लिए भी यह स्थिति पसोपेश बन सकती है। पुलिस को मिला युवती का पहचान-पत्र कॉलेज की इवनिंग शिफ्ट का है। जबकि अमर उजाला पड़ताल में मुख्य कॉलेज और महिला कॉलेज में मृतका युवती के पढ़ने का रिकॉर्ड ही नहीं मिला है। कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों को अभी तक युवती की हत्या मामले की जानकारी ही नहीं है।
उधर, मामले में अब राज्य महिला आयोग ने हस्तक्षेप किया है। शुक्रवार को आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन बहादुरगढ़ पहुंची। उन्होंने पहले तो मामले में चल रही पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। इसके बाद गांव पहुंच कर परिजनों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि युवती की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की यह जांच का विषय है। मगर आयोग मृतका को न्याय दिलाएगा। दोपहर करीब तीन बजे चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन रोहतक से बहादुरगढ़ सदर थाने पहुंची। यहां उन्होंने सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह से मामले के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर संतुष्टि जताई और अधिकारियों को निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ तत्परता से मामले का पटाक्षेप करने के निर्देश दिए। इसके बाद चेयरपर्सन पुलिस अधिकारियों के साथ गांव में मृतका के घर पहुंची और परिजनों से बातचीत की।
मृतका की मां, चाची और अन्य ने चेयरपर्सन से कहा कि कॉलेज से आकर वह रोजाना ऊपर कमरे में आराम करती थी। वीरवार को भी ऊपर कमरे में गई थी। काफी देर तक नीचे नहीं आई तो उसे आवाज लगाई गई। लेकिन कोई जवाब न मिलने और उसके नीचे न आने पर ऊपर जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। इस पर चेयरपर्सन ने कहा कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में चेयरपर्सन ने कहा कि युवती की हत्या हुई है या फिर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया, यह जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगा। मृतका को न्याय दिलाने के लिए आयोग सजग है।
विज्ञापन
ये भी संशय
युवती किस कॉलेज में पढ़ती थी, इस पर भी संशय बना हुआ हैै। दरअसल, पुलिस एफआईआर व परिजनों के मुताबिक, युवती राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। अमर उजाला की पड़ताल में जानकारी मिली है कि राजकीय महिला महाविद्यालय में मृतका के नाम की तीन छात्राएं हैं। इन तीनों में से एक छात्रा मृतका के गांव की है। मगर वह बीकॉम की छात्रा है। कॉलेज के अध्यापकों व छात्राओं के मुताबिक, यह वह छात्रा नहीं है। वीरवार की शाम को ही फोन पर इससे बात हुई थी। हां, इसी नाम की उक्त गांव से एक और छात्रा राजकीय महाविद्यालय (सह शिक्षा) में पढ़ती है। इस बारे में जब अमर उजाला ने दूसरे कॉलेज में जाकर जानकारी ली गई तो वहां मृतका का रिकॉर्ड में नाम नहीं था। वहीं, पुलिस को युवती को जो आई कार्ड मिला है, वह इवनिंग शिफ्ट का है। जबकि महिला कॉलेज में इवनिंग शिफ्ट लगती ही नहीं और सह-शिक्षा कॉलेज की इवनिंग शिफ्ट के रिकॉर्ड में भी युवती का नाम नहीं था।
कॉल डिटेल से मिलेगा सुराग
मृतका के मोबाइल में वोडाफोन कंपनी की सिम है। पुलिस ने सिम साइबर सैल को सौंप दी है। साथ ही कंपनी से कॉल डिटेल्स निकलवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, उक्त फोन लॉक है। इसलिए अब कॉल डिटेल्स खंगाली जाएगी। कॉल डिटेल्स से मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी
बुधवार की शाम यह घटना हुई थी, मगर पुलिस अब तक आरोपी पिता को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सदर थाना पुलिस प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। आरोपी पिता को तलाशा जा रहा है। उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। जल्द से जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।
ये है मामला
क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती की बुधवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजनों ने चोरी-चुपके उसका दाह संस्कार कर दिया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि गांव में एक परिवार ने अपनी बेटी को मार दिया है और शव को गांव की श्मशान भूमि में जलाया जा रहा है। तभी पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक चिता जलाई जा चुकी थी। गांव के लोग युवती के खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस को सूचना देने वाले ने इसे हत्या बताया है। पुलिस भी इसे ऑनर किलिंग से जोड़कर चल रही है। इसलिए युवती के पिता अजय व अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने के मकसद से केस दर्ज किया है।