फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   इलाके को लेकर दिल्ली हरियाणा के किन्नर भिड़े

इलाके को लेकर दिल्ली हरियाणा के किन्नर भिड़े

Sun, 04 Feb 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
इलाके को लेकर दिल्ली हरियाणा के किन्नर भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
नगर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआइई) में होली के त्योहार की बधाई मांगने के लिए इलाके को लेकर दिल्ली और हरियाणा के किन्नर भिड़ गए। झगड़े में बहादुरगढ़ के तीन और दिल्ली के एक किन्नर को चोटें आईं।
दरअसल, बहादुरगढ़ के दयानंदनगर व लाइनपार में रहने वाले किन्नर एमआइई की औद्योगिक इकाईयों को अपने यजमान मानते हैं। वे इन फैक्ट्रियों से नकद या सामान के रूप में उगाही करते हैं। कई बार दिल्ली के किन्नर इस क्षेत्र में आकर फैक्ट्रियों से दान-दक्षिणा इकट्ठी कर लेते हैं। दिल्ली के किन्नर बहादुरगढ़ के किन्नरों से छुपकर यहां आते हैं। शनिवार को दिल्ली के किन्नर एमआइई की फैक्ट्रियों में मांग रहे थे। बहादुरगढ़ के किन्नरों को इसकी जानकारी मिली तो वे एमआइई में पहुंच गए और दिल्ली के किन्नरों को बहादुरगढ़ एरिया छोड़ जाने को कहने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान दिल्ली के किन्नरों ने बहादुरगढ़ का क्षेत्र छोड़ने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष मार-पिटाई पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी-डंडों और चाकू से किया हमला
झगड़े में घायल हुई बहादुरगढ़ की किन्नर सिमरन व परी ने कहा कि ये इलाका हमारा है और दिल्ली की गुड्डू किन्नर व उसके साथियों ने उसको व बहादुरगढ़ के कई दूसरे किन्नरों को लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

ये हुए घायल
झगड़े में बहादुरगढ़ के किन्नर सिमरन, मोना व परी और दिल्ली की रेणु घायल हो गए। रेणु के सिर में चोट आई है। सभी घायल अपने-अपने स्तर पर इलाज व मेडिकल रिपोर्ट बनवाने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। यहां से दोनों पक्षों के किन्नर शिकायत करने के लिए एमआइई पुलिस चौकी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और कहा कि झगड़े की शुरुआत दिल्ली क्षेत्र से हुई है। इसलिए दिल्ली पुलिस ही मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed