{"_id":"5a5d0bc84f1c1b77268b4965","slug":"41516047304-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर चालक व परिचालक से मारपीट कर छीनी 12 हजार की नकदी, तीन आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर चालक व परिचालक से मारपीट कर छीनी 12 हजार की नकदी, तीन आरोपी काबू
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर चालक व परिचालक से मारपीट कर छीने 12 हजार
चरखी दादरी।
बहादुरगढ़ से रामलवास पहाड़ में डंपर लेकर आ रहे चालक-परिचालक से रविवार रात कार सवारों ने मारपीट कर हजारों की नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, पीड़ित चालक द्वारा मामले की सूचना तुरंत पुलिस को देने से इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने दादरी शहर के रावलधी टी-प्वाइंट से काबू कर लिया। इनका एक साथी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ निवासी चालक देवेंद्र नारायण परिचालक यूपी निवासी अश्वनी के साथ डंपर लेकर रालवास पहाड़ में जा रहा था। अभी वो आदमपुर के समीप ही पहुंचे थे कि इसी दौरान कार सवार युवकों ने उनका डंपर रूकवा लिया। उक्त युवकों ने उन्हें डंपर से नीचे उतार लिया और उनसे मारपीट कर करीब 12 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद कार सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। डंपर सवार पीड़ितों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। वीटी के जरिए सूचना मिलते ही जिले के पुलिस नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारी अलर्ट हो गए। इसी दौरान जब लुटेरे रावलधी टी-प्वाइंट पर पहुंचे जो पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए लुटेरों के नामों को लेकर स्थिति अभी सपष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो तीनों लुटेरे झोझूकलां क्षेत्र के ही रहने वाले हैं जबकि इनका चौथा साथी पुलिस को गच्चा देकर मौके से फरार हो गया।