फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आर्म्स एक्ट के आरोपी की निशानदेही पर देशी कट्टा व कारतूस बरामद

आर्म्स एक्ट के आरोपी की निशानदेही पर देशी कट्टा व कारतूस बरामद

Mon, 13 Nov 2017 01:46 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट के आरोपी की निशानदेही पर देशी कट्टा व कारतूस बरामद
आरोपी की निशानदेही पर देशी कट्टा और कारतूस बरामद
विज्ञापन

चरखी दादरी।
अवैध हथियार व कारतूस सहित पकड़े गए आर्म्स एक्ट के आरोपी की निशानदेही पर सीआईए टीम ने एक देशी कट्टा व कारतूस और बरामद किए हैं। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने ढाणी तिलौड़ी निवासी आरोपी राजेश को कोर्ट से रिमांड पर लिया था। रिमांडवधि के दौरान अवैध हथियार बरामद होने पर उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि एसपी सुनील दलाल के निर्देशों पर जिला पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। दादरी सीआईए ने गुप्त सूचना के आधार पर नौ नवंबर को ढाणी तिलौड़ी (नौरंगाबास राजपूतान) निवासी राजेश को गिरफ्तार किया था। उसके पास से कारतूस भी बरामद हुआ था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम को उसके पास और अवैध हथियार होने का शक था। इसी शक पर उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने एक अवैध हथियार व कारतूस होने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर सीआईए टीम ने देशी कट्टा व एक और कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed