फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गन प्वाइंट पर बाइक, मोबाइल और पर्स छीना

गन प्वाइंट पर बाइक, मोबाइल और पर्स छीना

Sat, 12 Aug 2017 01:29 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर बाइक, मोबाइल और पर्स छीना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बीती रात गांव खेड़का गुर्जर के पास तीन बदमाश गन प्वाइंट पर एक व्यक्ति से मोबाइल, बाइक और पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
गोयला कलां का निवासी रवींद्र किसी काम के सिलसिले में गांव मायना गया हुआ था। काम पूरा होने के बाद वीरवार को वह बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव के लिए चल दिया। रात करीब 10 बजे उसने खेड़का गुर्जर क्रास किया ही था कि उसके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। वह बाइक रोककर फोन सुनने लगा तो अचानक एक पल्सर बाइक उसके पास आकर रुकी। उक्त बाइक पर तीन युवक सवार थे।
विज्ञापन

युवकों ने आते ही रुपयों की मांग की। जब विरोध किया तो तीनों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। इससे वह घबरा गया। फिर युवकों ने उसकी जेब से पर्स निकाला और मोबाइल भी छीन लिया। जाते-जाते बदमाश उसकी बाइक भी ले गए। इसके बाद रवींद्र ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब कि गत 26 जुलाई की रात भी गांव खेड़का गुर्जर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक व्यक्ति से 2 लाख 35 हजार छीन लिए थे। वह वारदात सुलझी नहीं थी कि गांव के पास एक और वारदात हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रवींद्र ने पुलिस से बदमाशों को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार कर सामान बरामद करने की मांग की है।

अधिकारी बोले
उधर, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों के हुलिये के बारे में जानकारी जुटाई गई है। जल्द से जल्द इस वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed