{"_id":"5c607b9ebdec2236047352ab","slug":"31549826974-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी ढोने वाले ट्रैक्टर-टैंकर ने पांच वर्षीय मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी ढोने वाले ट्रैक्टर-टैंकर ने पांच वर्षीय मासूम को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। शहर की कबीर बस्ती में रविवार की सुबह वाटर टैंकर की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे में परिजनों और कॉलोनी के लोगों में रोष पनप गया। इसके बाद सूचना मिलते ही सिटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी वाटर टैंकर के चालक को गिरफ्तार कर लिया।
मृतक की पहचान पांच वर्षीय प्रियांशु के तौर पर हुई है। प्रियांशु रविवार की सुबह करीब 11 बजे परिजनों से रुपये लेकर नजदीक स्थित एक परचून की दुकान में टॉफी लेने गया था। लौटते वक्त घर से कुछ दूरी पहले ही वह एक वाटर टैंकर की चपेट में आ गया। वाटर टैंकर प्रियांशु के सिर को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने परिजनों सूचना दी तो वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। बच्चे की मौत पर उसकी मां व पिता संदीप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों ने चालक को पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने खूब हंगामा भी किया।
सूचना मिलते ही सिटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। लोगों ने कहा कि रोजाना इस रास्ते से काफी संख्या में पानी के ट्रैक्टर-टैंकर गुजरते हैं। ये बेहत तेज गति में होते हैं। इस लापरवाही के कारण ही उनके बच्चे की जान चली गई। पुलिस के समझाने पर करीब एक घंटे बाद लोग शांत हुए। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
दो बहनों का इकलौता भाई था प्रियांशु
मृतक प्रियांशु दो बहनों से छोटा था। अपने इकलौते पुत्र की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद संदीप का हाल बेहाल था। अस्पताल में मौजूद हर कोई वाटर टैंकर चालक को कोस रहा था। देर शाम गमगीन माहौल में प्रियांशु को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पकड़े गए आरोपी चालक की पहचान अनिल निवासी जसोरखेड़ी के तौर पर हुई है। परिजनों की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल चालक से पूछताछ की जा रही है। चालक के पास ट्रैक्टर के व्यवसायिक इस्तेमाल करने का लाइसेंस है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, सिटी थाना, बहादुरगढ़।