{"_id":"5c23eb42bdec2256a03b6b6b","slug":"31545857858-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की छत से उतर रहा था छात्र, बस चली तो झटका लगकर नीचे गिरा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की छत से उतर रहा था छात्र, बस चली तो झटका लगकर नीचे गिरा, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की छत से उतरने पर ड्राइवर ने चला दी बस, छात्र गिरकर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। सेक्टर-दो मोड़ पर बस की छत से गिरकर 12वीं कक्षा का एक छात्र जख्मी हो गया। जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान लाइन पार निवासी दीपक के रूप में हुई है। दीपक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं कक्षा का छात्र है जो आईटीआई के नजदीक ट्यूशन पढ़ता है। बुधवार को स्कूल से छुट्टी के बाद वह झज्जर मोड़ पर पहुंचा। यहां वह और उसका साथी एक निजी बस की छत पर चढ़ गए। जब दोनों सेक्टर-2 मोड़ के पास पहुंचे तो यहां बस रुकी और उसका साथी उतर गया, जब वह उतरने लगा तो बस चलने लगी इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। बस से नीचे गिरने से उसके सिर व अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आईं। घायल अवस्था में उसे लोगों ने बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया और उसके साथी ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दीपक को पीजीआई रेफर के लिए लिखा लेकिन परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। फिलहाल उसका उपचार जारी है।
सड़क पर तड़पता रहा छात्र, देखते रहे लोग
दीपक के गिरने के बाद बस चालक तो निकल गया, मौके पर भीड़ भी हुई लेकिन किसी ने दीपक को संभालने की जहमत नहीं उठाई। करीब दस मिनट तक दीपक दर्द से तड़पता रहा। इसी दौरान कार सवार दो युवक यहां से गुजरे तो उन्होंने दीपक को संभाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
वर्जन
निजी बस चालकों से कई बार अपील की गई है कि वह बसों की छतों पर सवारियां न बैठाएं। इस संबंध में कई बार कार्रवाई भी हुई है। इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब विशेष मुहिम चलाकर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -जसबीर सिंह
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर, बहादुरगढ़